ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पंचायत सहायकों के मानदेय में 50% वृद्धि, धरना समाप्त

CM Yogi

युवा तुर्क, लखनऊ
राजधानी के ईको गार्डन में आंदोलनरत पंचायत सहायकों के लिए मुख्यमंत्री योगी ने चुनावी साल में बड़ी घोषणा की है। पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है। इन्हें छह हजार की जगह अब हर माह नौ हजार रुपये मिलेंगे। योगी सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को लाभ मिलेगा।

यह धनराशि डीबीटी से सीधे खाते में आयेगी। योगी सरकार की घोषणा होते ही पंचायत सहायकों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इसके साथ ही हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली होगी।महिलाओं को मातृत्व अवकाश व उपचार के लिए कैशलेस सुविधा मिलेगी।

अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत सहायकों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधियों से पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बातचीत की। इसके बाद पंचायत सहायकों के प्रतिनिधि मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर पर लिए गए फैसलों की जानकारी मिलने के बाद पंचायत सहायकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Related posts

4,500 हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण प्रस्ताव का विरोध, किसानों का धरना-प्रदर्शन

Baliram Singh

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा

Baliram Singh

एकडला चौकी पर पुलिस की चौकसी से अपराधियों की नींद हराम   

Baliram Singh