ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

महावीरी झंडा जुलूस से पहले पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

एसपी ने उभांव थाने में नई पुलिस बैरक का किया लोकार्पण

एसपी ने की विवाद से बचने और कानून के दायरे में रहने की अपील

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड
आगामी 22 सितंबर को प्रस्तावित महावीरी झंडा जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को उभांव थाने का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक गतिविधियों को लेकर भी पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

बलिया

एसपी ने थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस बैरक का पूजन-अर्चन के बाद नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।

बलिया

लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाल में संपन्न हुए त्योहार जनता के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। इसी सहयोग की अपेक्षा आगामी महावीरी झंडा जुलूस के दौरान भी है। उन्होंने लोगों से किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय आपसी बातचीत से समाधान निकालने की अपील की।

पिछले वर्ष दुर्गापूजा के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष के साथ हुए विवाद का उल्लेख करते हुए एसपी ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव की स्थिति पैदा करने से सभी को बचना चाहिए। उन्होंने शेर के माध्यम से समझाते हुए कहा, “दुश्मनी करो जिसमें गुंजाइश हो…”। उन्होंने लोगों से शराफत के साथ कानून के दायरे में रहकर जीवन जीने की अपील की।

सोशल मीडिया ग्रुप पर रहेगी निगरानी

एसपी ने कहा कि आज सोशल मीडिया लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया पर की गई छोटी सी गलती भी गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है। उन्होंने इंस्पेक्टर उभांव को विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों और उनके संचालकों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। कहा कि प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगने से अपराधों की रोकथाम के साथ घटनाओं की निगरानी और जांच में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

एसपी ने पुलिस भर्ती और पुलिस विभाग को मिल रही सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला, सीओ रसड़ा रजनीश कुमार यादव, इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक, चौकी इंचार्ज सीयर नीरज यादव, उपनिरीक्षक सुबास यादव, उपनिरीक्षक किरण यादव समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक प्रमुख सीयर आलोक सिंह, सभासद राममनोहर गांधी, निलेश दीपू व अमित जायसवाल, मानस मंदिर महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सतीश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार साईकिल से पहुंचे शोकाकुल परिवारों के घर

Baliram Singh

संविदा कर्मियों को नहीं मिल रहा है ईपीएफ का लाभ  

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

Baliram Singh