ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशबिहार

मऊ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल के 8 अतिरिक्त फेरे

Train

पर्वों पर यात्रियों को राहत

युवा तुर्क, वाराणसी

आगामी पर्वों के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने मऊ- कोलकाता के बीच संचालित साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार कर दिया है। रेलवे ने 05096/05095 मऊ- कोलकाता- मऊ साप्ताहिक विशेष ट्रेन के आठ अतिरिक्त फेरों को मंजूरी दी है। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को कोलकाता आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार 05096 मऊ-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन अब 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। वहीं, वापसी में 05095 कोलकाता-मऊ साप्ताहिक विशेष ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में कुल आठ अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

रेलवे के मुताबिक विस्तारित संचालन अवधि में ट्रेन के मार्ग, समय-सारिणी, रेक संरचना और ठहराव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। यानी ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही संचालित होगी।

त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से अपने घर लौटते हैं। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाए जाने से मऊ, बलिया समेत पूर्वांचल के यात्रियों को कोलकाता आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे के इस निर्णय से पर्वों के दौरान नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

सीएम योगी से मिले मड़िहान विधायक व सभासद

Baliram Singh

योगी सरकार ने जेपी एनआईसी को बर्बाद कर दिया- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh

सोरांव में अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Baliram Singh