ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

बार-बार अखिलेश को चैलेंज करने वाले मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने ही अधिकारियों से परेशान

वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

युवा तुर्क, लखनऊ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव से दो- दो हाथ करने के लिए सदैव उतावाले रहने वाले सीएम योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर इन दिनों अपने ही अधिकारियों से बेचैन हो गये हैं। स्थिति ऐसी हो गयी है कि मंत्री राजभर ने अपने विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने पर उतारू हो गये हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। मंत्री राजभर ने डिजिटल लाइब्रेरी के टेंडर में भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने योजनाओं के प्रचार की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
राजभर ने कहा, आवाज नहीं सुनी गई, अब सीएम को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग भी की है।

विवाद डिजिटल लाइब्रेरी के दूसरे चरण के टेंडर को लेकर है। मंत्री और अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बनी। आरोप है कि मंत्री की राय के विपरीत फाइल मुख्य सचिव के जरिए उच्च स्तर पर भेजकर फैसला करा लिया गया। राजभर ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार की धनराशि में गड़बड़ी, ग्रामीण क्षेत्रों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट परियोजना में लापरवाही और पहले चरण की डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर गलत रिपोर्टिंग के आरोप भी लगाए हैं। इसी मामले में 16 DPRO के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखे जाने की बात सामने आई है।

Related posts

दिव्यांग के साथ बेरहमी करने वालों पर सोरांव पुलिस मेहरबान!

Baliram Singh

लखनऊ में ‘कृषि पर क्षेत्रीय सम्मेलन’, उत्तर भारत के सभी राज्यों के कृषि मंत्री होंगे शामिल

Baliram Singh

सादगी की मिसाल सपा विधायक आलमबदी का निधन

Baliram Singh