ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

संदीप पांडेय बने प्रदेश अध्यक्ष व मंसूर अली प्रांतीय महामंत्री

यूनियन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के संयुक्त अधिवेशन में कर्मचारी नेताओं ने भरी हुंकार

बलिराम सिंह, लखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन का संयुक्त अधिवेशन 21 अगस्त से राजधानी लखनऊ के चौ. चरण सिंह सभागार, सिंचाई भवन में शुरू हुआ। अधिवेशन में उ. प्र. फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर संदीप कुमार पांडेय निर्वाचित हुए हैं। उनके अलावा मंसूर अली प्रांतीय महामंत्री, वरिष्ठ अध्यक्ष के पद पर मयंक सिंह (सिंचाई विभाग), कोषाध्यक्ष आशीष खरे (पीडब्ल्यूडी), शैलेंद्र यादव उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं।

चुनावी कार्यक्रम पर्यवेक्षक क्रांति सिंह एवं चुनाव अधिकारी नंदलाल पीडब्ल्यूडी जेई की देखरेख में संपन्न हुआ।

फेडरेशन में कार्यकारी अध्यक्ष पीडब्ल्यूडी के सुनील कुमार यादव एवं कृषि विभाग के नेता महेंद्र  प्रताप सिंह निर्वाचित हुए। आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी नेता जितेंद्र कुमार झा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार उ.प्र.राज्य कर्मचारी महासंघ में प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल यादव प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री श्रवण कुमार पाल, प्रांतीय मंत्री जीके शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिशासी अधिकारी संघ के शैलेंद्र कुमार मिश्र, विकास सिंह उपाध्यक्ष, अखिलेश यादव उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के पद पर दिग्विजय नाथ पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव पीडब्ल्यूडी विभाग, कीर्तिमान सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।

इनके अलावा मीना सिंह को उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ का महिला प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित हुयी।

ओपीएस व एकजुटता पर दिया गया जोर:

कार्यक्रम में लगभग सभी नेताओं ने पुरानी पेंशन बाहली, 8 वें वेतन आयोग लागू करने, 18 माह के डीए/डीपी भत्तों को तत्काल बहाली, प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाने एवं विभागों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26000 रपए किए जाने के साथ-साथ , तू-तू मैं छोड़कर एक मजबूत कर्मचारी महासंघ/ फेडरेशन की स्थापना की बात पर जोर दिया गया।

संदीप पांडेय
संदीप पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: अधिकारियों की तानाशाही से निदेशालय कर्मियों को चाहिए आजादी!

बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

लखनऊ के इन इलाकों में न खरीदें जमीन, एलडीए ने लगायी रोक  

Baliram Singh

लखनऊ में एनीमेशन कोचिंग सेंटर में भयंकर आग, 15 की मौत

Baliram Singh

ओपीएस व वेतन विसंगति को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Baliram Singh