ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला ₹1 करोड़ का सहारा

Railway

डीआरएम आशीष जैन ने पत्नी निशु कुमारी को सौंपा बीमा राशि का चेक, ग्रेच्युटी-पेंशन समेत अन्य देयों का भी हुआ निस्तारण

युवा तुर्क, वाराणसी

ड्यूटी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को रेलवे और बैंक की बीमा योजना ने बड़ी आर्थिक सुरक्षा दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में कार्यरत कीमैन (ट्रैक मेंटेनर) स्व. संतोष कुमार राय की पत्नी निशु कुमारी को रेलवे सैलरी पैकेज के तहत गोल्ड इंश्योरेंस योजना की एक करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में पत्नी को चेक प्रदान किया।

रेल प्रशासन के अनुसार, संतोष कुमार राय सीवान यार्ड में ड्यूटी के दौरान 75103 छपरा-थावे सवारी गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 19 अप्रैल 2026 को सदर अस्पताल, सीवान में उनका निधन हो गया था। उनका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक की श्रीनगर, सीवान शाखा में संचालित था।

योगी सरकार
विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश (विज्ञापन)

रेल प्रशासन ने बताया कि कर्मचारी की मौत के बाद डीआरएम आशीष जैन के निर्देश पर परिवार को मिलने वाले विभिन्न देयों और लाभों के निस्तारण को प्राथमिकता दी गई। इसके तहत ग्रेच्युटी, समूह बीमा, अवकाश नगदीकरण और पारिवारिक पेंशन समेत नियमानुसार देय अन्य लाभों की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अतिरिक्त रेलवे सैलरी पैकेज के तहत उपलब्ध गोल्ड इंश्योरेंस सुविधा से परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि मिली।

डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि रेलकर्मियों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता है।

किसी कर्मचारी के असामयिक निधन की स्थिति में उसके आश्रितों को नियमानुसार मिलने वाले लाभों का त्वरित और सुगम निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान एसबीआई रेलवे वाराणसी कैंट शाखा के प्रबंधक राहुल, कॉरपोरेट सैलरी रिलेशनशिप मैनेजर कृष्ण मोहन पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अजित कुमार, कार्यालय अधीक्षक संतोष राय समेत रेलवे और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मंत्री पद पर बने रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे, एमएलसी मनोनित

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश 

Baliram Singh

मिलावटखोरों पर शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर एक्शन

Baliram Singh

ओपीएस व वेतन विसंगति को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Baliram Singh