ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

नेतृत्व की पहली पाठशाला बना न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी

Belthra Road

छात्र संसद को मिली अहम् जिम्मेदारी

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, बेल्थरा रोड में मंगलवार को मान-प्रदान अलंकरण (इन्वेस्टिचर) समारोह का आयोजन किया गया, जहां नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को विद्यालय संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Belthra Road
न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, बेल्थरा रोड में मान-प्रदान अलंकरण (इन्वेस्टिचर) समारोह का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे, प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद तथा मुख्य अतिथि सीयर चौकी प्रभारी नीरज यादव ने किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बेल्थरा रोड
न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, बेल्थरा रोड में मान-प्रदान अलंकरण (इन्वेस्टिचर) समारोह का आयोजन

अपने संबोधन में प्रबंधक सतीश दुबे और प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि नेतृत्व, सेवा, अनुशासन और उत्तरदायित्व जैसे जीवन मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि आज की जिम्मेदारियां भविष्य के बेहतर नागरिक और नेतृत्वकर्ता तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Belthra Road
न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, बेल्थरा रोड में मान-प्रदान अलंकरण (इन्वेस्टिचर) समारोह का आयोजन

मुख्य अतिथि नीरज यादव ने नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया और ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ दूसरों के लिए प्रेरणा बनना और अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करना है।

समारोह में कृष जायसवाल को हेड बॉय तथा इल्मा अयाज़ को हेड गर्ल चुना गया। अतुल प्रताप सिंह को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का कप्तान, खुशी यादव को उपकप्तान, युगांक कृष्णा को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा मंतशा को स्पोर्ट्स गर्ल का दायित्व सौंपा गया।

वहीं चारों हाउसों के कैप्टन एवं उपकप्तानों को भी अलंकरण कर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम में अलैना हसन, ऋचा, आकांक्षा और गरिमा ने पायलट की भूमिका निभाई। समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन विशाल मद्धेशिया, ज़ीशान, अर्शील, अयाज़, गौरव मिश्रा, मंजीत, रुमिता शर्मा, संध्या सिंह एवं रुचि वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 65 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने चंदौली में बिखेरा योग का जलवा

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

डीएम साहब को महिला मंत्री ने 17 बार फोन किया, फिर भी नहीं हुआ रिसीव

Baliram Singh

एसआईआर- 6 जनवरी के बाद 70,69,810 जमा हुए फॉर्म 6

Baliram Singh

लकड़ी व उपले जलाने के लिए मजबूर हैं लोग

Baliram Singh