ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बात-बात में नाबालिक ने मारी युवक को चाकू, गम्भीर रूप से घायल

युवा तुर्क, हंडिया
प्रयागराज जनपद के हंडिया क्षेत्र के मोहम्मदाबाद ‌बाजार में सोमवार की सुबह दिन दहाड़े एक नाबालिक ने‌ मामूली बातों को लेकर युवक की गर्दन में चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर घायल युवक को अस्पताल भेजा है।

मोहम्मदाबाद बाजार निवासी अजीत कुमार पटेल 24 पुत्र शंकर लाल पटेल‌ बाजार के जंग बहादुर पटेल की किराना की दुकान पर खड़ा था। बताया जाता है कि गांव का रितेश पटेल पुत्र रामचंद्र उर्फ जगपत पटेल‌ आ धमका। अजीत पटेल को रितेश ने जले हुए ट्रांसफार्मर की चंदा की बात को लेकर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गनीमत रहा की चाकू कमजोर थी और वह मुड़ गई। चाकू बाजी की दिनदहाड़े घटना से बाजार में भीड़ जमा हो गई। मौके पर यूपी 112 पुलिस को काल किया गया। वहीं, घायल युवक के पिता शंकरलाल पटेल की तहरीर पर‌ थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घायल युवक को अस्पताल भेज दिया।

Related posts

किसानों को 60 जिलों में 4 मई को मिलेगी फसल क्षतिपूर्ति राशि

Baliram Singh

सीएम योगी से मिले मड़िहान विधायक व सभासद

Baliram Singh

राहुल गुप्ता ने किया ‘पान की दुकान से शोध की दुनिया’ तक का सफर

Baliram Singh