ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदेशबिहारहरियाणा

सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा सिल्वर बेल्स स्कूल

Yoga

17 से 20 जुलाई तक जुटेंगे पूर्वी भारत के प्रतिभागी

युवा तुर्क, चकिया/चंदौली

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की प्रतिष्ठित ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 17 से 20 जुलाई तक चंदौली जनपद के सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया में किया जाएगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों से सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, कोच और योग प्रशिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

Yoga
सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा सिल्वर बेल्स स्कूल

प्रतियोगिता का आयोजन “योगा फॉर हार्मनी, हेल्थ एंड एक्सीलेंस” थीम पर किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन, अनुशासन, आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति का विकास करना है।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी योगासन, कलात्मक योग एवं पारंपरिक योग की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजक विद्यालय ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रतिभागियों के आवास, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और प्रतियोगिता स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और अतिथियों का भव्य स्वागत किया जा सके।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का अनुभव मिलेगा और योग के प्रति युवाओं में जागरूकता भी बढ़ेगी।

चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक और योग प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे चकिया राष्ट्रीय स्तर की योग गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 12 लाख शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

नितीन नबीन की नई टीम में रेखा वर्मा, संगीता यादव सहित 9 चेहरों को मिली जगह

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh

चप्पे-चप्पे पर नजर, महावीरी जुलूस के लिए पुलिस अलर्ट

Baliram Singh