ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

सशक्त भारत निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं चन्द्रशेखर के विचार – यशवंत सिंह

चन्द्रशेखर चबूतरा पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर

युवा तुर्क, लखनऊ

लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर के विचार आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत निर्माण के आधार और प्रेरणास्रोत हैं। बुधवार को चन्द्रशेखर चबूतरा पर आयोजित स्मृति सभा में देश के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

युवा तुर्क
चंद्रशेखर, पूर्व प्रधानमंत्री

इस अवसर पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी जो कहते थे, उसे ही जीते थे। उनका साध्य था, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण। वह मानते थे कि स्वदेशी के पथ पर चलकर ही इसे पाया जा सकता है। वह ताउम्र इस पथ पर चलते रहे।

पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह ने कहा कि उनका तन आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचारों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्मृति सभा को विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री विजय प्रताप, रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव उमाशंकर, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, कुबेर भंडारी, गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विभ्राट कौशिक, लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर जी का विराट व्यक्तित्व दलीय सीमाओं से उपर था। उनकी स्मृति में हो रही श्रद्धांजलि सभा भी दलीय सीमाओं से बाहर है। इसके लिए भाई यशवंत सिंह की जितनी भी तारीफ की जाय कम है।
स्मृति सभा में पूर्व मंत्री गौरी भैया की पुत्री शैलजा सोलंकी, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र त्रिपाठी, राधेकृष्ण, लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसेवक यादव, राधे लाल वाजपेई, केडी पाठक, आरपी अवस्थी, शिवशंकर उपाध्याय, सामाजिक सेनानी जगदीश राय, चतुर्भुज सिंह, रमेश सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन सिंह, युवा तुर्क राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के संपादक बलिराम सिंह, संयोग सिंह, अमित सिंह, विजयशंकर चौबे, संजय गुप्ता, अतुल चौबे, चंचल चौबे, राहुल पाल, योगेश सिंह , अमित प्रजापति और पप्पू पाल आदि ने भी चन्द्रशेखर जी के चित्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पूर्व मंत्री डॉ.मसूद अहमद का कांग्रेस से मोहभंग, आसपा में हुए शामिल

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

योगी सरकार का दावा- आरक्षण नियमों का हुआ पालन 

Baliram Singh

यूपी की महिला प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Baliram Singh

गन्ना राज्य मंत्री के सामने ग्रामीणों ने उठाया बिजली संकट का मुद्दा

Baliram Singh