ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशदेश

प्रदेश में दलित-पिछड़ों व मुसलमानों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर!

Fake Encounter

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा आरोप

युवा तुर्क, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर फर्जी एनकाउंटर का बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के 10 साल में पीडीए वर्ग पर अत्याचार की इंतहा हो गई है। सरकार ने बड़े पैमाने पर फेंक एनकाउंटर कराये हैं। इन फर्जी एनकाउण्टर में 85 फीसदी पीडीए के लोग मारे गये हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के 10 साल में पीडीए वर्ग पर हुए अत्याचार के आंकड़ों की एक पुस्तिका जारी की।

पुस्तिका में भाजपा सरकार द्वारा पीडीए के साथ किये गये फर्जी एनकाउण्टर पीडीए के घरों पर चलवाये गये बुलडोजर, पुलिस हिरासत में हुई मौतों और उत्तर प्रदेश की जेलों में अण्डर ट्रायल कैदियों का जातीय ब्यौरा पेश किया।

Fake encounter
अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में दलित- पिछड़ों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जब डगमगाने लगती है तो फर्जी एनकाउंटर कराती है। साथ ही और ज्यादा कम्युनल हो जाती है। भाजपा सरकार अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए फेक एनकाउंटर कराती है।

फर्जी एनकाउण्टर भाजपा सरकार की नाइंसाफी, जुर्म और ज्यादती का सबसे घिनौना रूप है। फर्जी एनकाउण्टर के जरिए भाजपा सियासी साजिश करती है। जाति-धर्म देखकर फर्जी एनकाउण्टर कराती है।

इससे प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। जाति आधारित फर्जी एनकाउण्टर सामाजिक न्याय के राज को खारिज करता है। भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है।

Fake encounter
अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में दलित- पिछड़ों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर

अखिलेश यादव ने कहा कि पक्षपाती एनकाउंटर पूरी तरह संविधान विरोधी अपराधिक कृत्य है। फर्जी एनकाउंटर नाकाम सरकार की पहचान होते हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार एनकाउण्टर के बहाने पीडीए को डराकर उसका हक मारना चाहती है। भाजपा सरकार में सरकारी स्तर पर फर्जी एनकाउण्टर का पूरा एक अपराध तंत्र खड़ा कर दिया है।

फर्जी एनकाउण्टर से घूसखोरी और काली कमाई का कुचक्र शुरू होता है। फर्जी एनकाउण्टर मानवाधिकार की हत्या करता है। उन्होंने कहा कि कस्टोडियल डेथ भी एक तरह का फर्जी एनकाउंटर है, जिसमें भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में नम्बर एक पर है।

Fake encounter
अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में दलित- पिछड़ों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर वर्चस्व की धाक जमाने के लिए किए जाते हैं।

फ़र्जी एनकाउंटर से भाजपा सरकार आम जनता पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहती है। फ़र्जी एनकाउंटर से लॉ एंड आर्डर संभलता नहीं बल्कि और बिगड़ता है क्योंकि इससे पुलिस में भ्रष्टाचार फैलता है।

Fake encounter
अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में दलित- पिछड़ों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर

फर्जी एनकाउंटर में जो मारे जाते हैं उनको मारनेवाले भी आखिर में वैधानिक और सामाजिक रूप से मारे जाते हैं क्योंकि फर्जी एनकाउंटर में संलिप्त पुलिस जब फँसती है, तो भाजपा सरकार उससे मुँह मोड़ लेती है।

फर्जी एनकाउंटर में संलिप्त पुलिसवालों को जब जेल होती है तो उनके परिवारवाले सामाजिक अपमान का शिकार होते हैं। जनता उनके मान-सम्मान का सोशल एनकाउण्टर कर देती है।

फर्जी एनकाउंटर में संलिप्त पुलिसवालों को जेल की घुटन भरी, कालकोठरी के अंधेरे में जब तक ये समझ आता है कि भाजपा किसी की सगी नहीं है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

Fake encounter
अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में दलित- पिछड़ों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव और अन्याय करने के साथ ही डेटा छिपाती है। 2020 में जो अन्याय और अत्याचार हाथरस की बेटी के साथ हुआ था। वहीं, 2026 में गाजीपुर की विश्वकर्मा समाज की बेटी और हरदोई में कुशवाहा समाज की बेटी के साथ हुआ।

भाजपा सरकार हर अन्याय की गुनहगार है। अब जनता को न्याय तभी मिलेगा जब भाजपा सरकार हमेशा के लिए सत्ता से हटेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाएं और बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। देशभर में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं।

Fake encounter
अखिलेश यादव का आरोप- यूपी में दलित- पिछड़ों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर

इस अवसर पर एडवोकेट गजेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउण्टर को लेकर मानवाधिकार रिपोर्ट की विस्तृत जनकारी साझा की। इसके साथ ही गाजीपुर के समाजवादी पार्टी के नेता सत्या यादव ने जेल में पुलिस द्वारा उनके साथ किये गये जुल्म, ज्यादती और अत्याचार के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ ही गाजीपुर के समाजवादी पार्टी के नेता रमाशंकर राजभर ने प्रदेश में राजभर समाज के साथ हो रहे अन्याय और राजभर समाज के युवाओं के फर्जी एनकाउण्टर के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कई युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार में राजभर समाज के कई युवा मारे गये लेकिन भाजपा सरकार और उसके सहयोगी दल ने किसी को न्याय नहीं दिलाया। हरदोई के बीरेन्द्र कुशवाहा ने अपनी बहन शिल्पी कुशवाहा की हत्या और दबंगों द्वारा उनके परिवार का किये जा रहे उत्पीड़न की आपबीती बताई और न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: किसानों की हुंकार- 4500 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होने देंगे 

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: “आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुई आजमगढ़ की बेटी

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

यूपी में 2584 संविदा महिला परिचालकों की होगी भर्ती

Baliram Singh

रेखा पटेल और दगाबाज प्रेमी मोनिस पटेल की प्रेम कहानी अन्य युगल के लिए नसीहत 

Baliram Singh

यात्रियों को राहत मऊ से चलने वाली दो मेमू ट्रेन में 12 कोच की सुविधा

Baliram Singh