ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

कार्यकर्ता की बीमार बेटी को देखने ई-रिक्शा से हॉस्पिटल पहुंचे गन्ना राज्यमंत्री

ई रिक्शा

मंत्री संजय सिंह गंगवार ने ई-रिक्शा से किया शहर का भ्रमण

युवा तुर्क, पीलीभीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज अपने साथ चलने वाले काफिले को छोड़कर ई-रिक्शा की सवारी की। उन्होंने ई-रिक्शा से सवारी कर शहर का भ्रमण किया और आमजनों को संदेश दिया कि राष्ट्रहित में डीजल पेट्रोल बचाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

पीलीभीत
कार्यकर्ता की बीमार बेटी का हालचाल लेते हुए मंत्री संजय सिंह गंगवार

पीएम मोदी द्वारा देश भर के लोगो से डीजल पेट्रोल आदि बचाने के लिए बैट्री चालित एवं इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करने एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपनाये जाने की लोगो से अपील के क्रम में बीती रात लखनऊ से पीलीभीत पहुचे गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने आज शहर में भ्रमण हेतु ई-रिक्शा के जरीये निकले,

जहाँ सबसे पहले गन्ना राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता शिशुपाल गंगवार की बीमार पुत्री को देखने के लिए देव दीपा हास्पिटल पहुंचे, जहां बीमार पुत्री को देखा और उसका हालचाल जाना।

साथ ही, हास्पिटल के डॉक्टर से उसके उपचार के बारे में जानकारी की और बेहतर उपचार किये जाने के लिए कहा। इसके बाद राज्यमंत्री श्री गंगवार अन्य स्थानों पर भी गये, जहां उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर भेट वार्ता की।

पीलीभीत
ई रिक्शा की सवारी करते हुए मंत्री संजय सिंह गंगवार

राज्यमंत्री श्री गंगवार ने कहा की राष्ट्रहित में आज ऊर्जा बचाने और डीजल पेट्रोल की बचत सहित अन्य मदो में बचत करने की अपील की है। इसी क्रम में आज उन्होनें अपने भ्रमण के लिए ई-रिक्शा से आवागमन करने का निर्णय लिया और इसके लिए चार ई-रिक्शा किराये पर लेकर शहर का भ्रमण किया। इस मौके पर उनके साथ सुरक्षाकर्मी सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सरकारी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे अधिकारी

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण

Baliram Singh

जनसैलाब के बीच पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर को दी गई अंतिम विदाई

Baliram Singh

स्काउट्स-गाइड शिविर बना ‘लाइफ स्किल्स लैब’

Baliram Singh