ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

एकडला चौकी पर पुलिस की चौकसी से अपराधियों की नींद हराम   

उतरावं थाना

युवा तुर्क, हंडिया/प्रयागराज

प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के एकडला पुलिस चौकी पर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस की चौकसी से अपराधियों की नींद हराम हो गई है।

उतरांव थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के निर्देशानुसार एकडला पुलिस चौकी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी तेज तर्रार उप निरीक्षक अवनीश कुमार यादव, अमित चौबे, अनिल कुमार यादव, सुनील यादव द्वारा कराया जा रहा है।

वहीं, चौकी पर पुलिस की चौकसी से जहां क्षेत्र में अपराधों में कमी आई है, वहीं आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों, महिलाओं के साथ छींटाकशी करने वाले सोहदों की नींद हराम हो गई है। यह भी बताते चले कि हाईवे के किनारे बन रही यह पुलिस चौकी की वजह निरंतर पुलिस की निगरानी रहती है। जिससे क्षेत्र में अपराधों में कमी आई है। क्षेत्रीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता पर खुशी जाहिर की है। लोग उतरांव थानाध्यक्ष की प्रशंसा कर रहे हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मंत्री न बनाए जाने से मौर्य समाज की महिला विधायक का छलका दर्द

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

चुनावी साल में सरकारी वकीलों पर मेहरबान हुई योगी सरकार

Baliram Singh

चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू, हुई अहम बैठक

Baliram Singh

आलू किसानों का दर्द राज्यपाल से बयां करने का दिखा असर,,,

Baliram Singh