ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

ओमप्रकाश राजभर की कटु आलोचक सीमा राजभर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सीमा राजभर

सीमा राजभर बनी राष्ट्रीय अध्यक्ष

युवा तुर्क, लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्वांचल की तेज तर्रार महिला एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की मुखर आलोचक सीमा राजभर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

सीमा राजभर
सीमा राजभर, सपा

सीमा राजभर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के पीछे यह साफ है कि आने वाले समय में ओमप्रकाश राजभर की घेराबंदी तेज होगी। यह सर्वविदित है कि ओमप्रकाश राजभर अक्सर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हैं। ऐसे में सीमा राजभर के जरिए आने वाले समय में सपा भी ओमप्रकाश राजभर पर तेज हमला करेगी। जिससे पूर्वांचल में इन दो नेताओं के बीच समाज में पैठ को लेकर टकराव तेज होगा।

चूंकि ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का मुख्यालय बलिया जनपद के रसड़ा में है और सीमा राजभर भी बलिया से हैं। ऐसे में आने वाले समय में वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में इन दोनों नेताओं के बीच जमकर प्रतिद्वंदिता देखने को मिल सकती है।

बलिया में खुशी की लहर

बलिया की रहने वाली सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन को पार्टी संगठन के विस्तार और महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा राजभर उनके विधानसभा क्षेत्र की निवासी होने के साथ-साथ एक जुझारू, सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाली सीमा राजभर को यह जिम्मेदारी मिलना पूरी तरह से योग्यतापूर्ण निर्णय है। इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दूरदर्शी नेता हैं और उनकी सोच हमेशा संगठन में नए और समर्पित चेहरों को आगे बढ़ाने की रही है। इसी क्रम में सीमा राजभर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

वहीं, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता ने भी सीमा राजभर के मनोनयन का स्वागत करते हुए कहा कि वह युवा, ऊर्जावान और पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में महिला सभा को नई दिशा मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा।

पार्टी नेताओं का मानना है कि सीमा राजभर की नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: भारत रत्न से सम्मानित हों जननायक चंद्रशेखर, पैतृक क्षेत्र बेल्थरा रोड में उठी मांग

KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक

Related posts

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh

बेल्थरा रोड: मनोनीत सभासदों ने नगर के विकास का लिया संकल्प

Baliram Singh

यूपी के इस शहर में स्थापित हो रही है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

Baliram Singh