ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

IAS

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी

युवा तुर्क, लखनऊ

आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज  परिवहन आयुक्त  के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं, कार्यक्रमों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन विभाग की प्राथमिकतायें गिनाई और साफ कहा, दायित्व निर्वहन में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।

IAS
आशुतोष निरंजन, परिवहन आयुक्त

आशुतोष निरंजन ने कहा कि नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व को हमें प्राथमिकता देनी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप  कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने साफ कहा, कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं। लापरवाही या जवाबदेही में कमी की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। अधिकारी एवं कार्मिक समय से कार्यालय में उपस्थित रहें और दायित्वों का समयबद्ध निस्तारण करें। नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें जिससे विभाग के प्रति आमजन में सकारात्मक एवं विश्वसनीय छवि स्थापित हो सके।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: हरियाणा की तर्ज पर लागू हो भावांतर भरपायी योजना, किसानों को मिले प्रोत्साहन राशि

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिजली विभाग- वायरल वीडियो मामले में मऊ के एसडीओ निलंबित

रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र धर्म और देश की रक्षा का प्रतीक

Baliram Singh

राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

Baliram Singh

योगी सरकार का दावा- आरक्षण नियमों का हुआ पालन 

Baliram Singh