ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

भारत रत्न से सम्मानित हों जननायक चंद्रशेखर, पैतृक क्षेत्र बेल्थरा रोड में उठी मांग

बलिया

चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड/बलिया

 नगर के जननायक चंद्रशेखर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रही, बल्कि उनके विचारों और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की आवाज के रूप में सामने आई। कार्यक्रम में जुटे लोगों ने एक स्वर में उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठाते हुए इसे जनभावना से जुड़ा मुद्दा बताया।

Chandrashekhar
जननायक चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की मांग

विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चंद्रशेखर जी Chandrashekhar के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन को संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों की जीवंत मिसाल बताया। वक्ताओं ने कहा कि आज की राजनीति में उनके जैसे निष्कलंक और स्पष्टवादी नेतृत्व की जरूरत पहले से अधिक महसूस की जा रही है।

पूर्व विधायक धन्नजय कन्नौजिया ने कहा कि चंद्रशेखर जी का जीवन आमजन से जुड़ाव का प्रतीक रहा। पदयात्रा से प्रधानमंत्री तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि जनसमर्थन और ईमानदारी से बड़ी कोई ताकत नहीं होती। वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने कहा कि संसद में उनकी वाणी इतनी प्रभावशाली होती थी कि पूरा सदन शांत होकर उन्हें सुनता था।

भाजपा नेता देवेंद्र कुमार गुप्त ने एक पुराना प्रसंग साझा करते हुए बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग एक्सप्रेस के शुभारंभ के दौरान तत्कालीन रेल राज्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वीकार किया था कि उन्होंने राजनीति की बुनियादी सीख चंद्रशेखर जी से ही प्राप्त की। यह उनके व्यक्तित्व की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

युवा तुर्क
चंद्रशेखर, पूर्व प्रधानमंत्री

वक्ताओं ने “बागी बलिया” की पहचान को चंद्रशेखर जी के संघर्षशील जीवन से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ इस उपनाम को सार्थक किया, बल्कि उसे राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने जीवनभर सत्ता से अधिक सिद्धांतों को महत्व दिया और हमेशा जनहित की आवाज बने रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और नई पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाने का संकल्प लिया।

चंद्रशेखर
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

इस अवसर पर धन्नजय कन्नौजिया, सुधीर पासवान, धर्मदेव सिंह, निर्भय सिंह, अमर सिंह, मुन्ना चौहान, अम्बेश सिंह, विपिन मिश्रा, सुरेंद्र चौहान, चुनमुन सिंह, प्रदीप सिंह, देवेंद्र कुमार गुप्त, विपिन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार गुप्ता ने की।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: लोहिया, जेपी, चंद्रशेखर व मुलायम सिंह ने समाजवाद को दी नई दिशा

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिजली विभाग- वायरल वीडियो मामले में मऊ के एसडीओ 

Related posts

रवींद्र कुमार शर्मा को कांग्रेस ने दी अहम जिम्मेदारी

Baliram Singh

राजनीति में पिछड़ रहा है कायस्थ समाज

Baliram Singh

दिल्ली के मावलंकर हाल में आयोजित होगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

Baliram Singh