दारुलशफा में आयोजित हुआ चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह
युवा तुर्क, लखनऊ
“राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर Chandrashekhar का संपूर्ण जीवन एक खुली किताब है, जिसके हर पृष्ठ पर विद्रोह की दास्तान अंकित है। उन्होंने किसी भी हाल में सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया और न कभी अन्याय की तरफदारी की।“ राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के बारे में यह राय दारुलशफा स्थित चंद्रशेखर चबूतरा पर पूर्व मंत्री और चंद्रशेखर जी के मानस पुत्र यशवंत सिंह द्वारा आयोजित चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष कुं मानवेन्द्र सिंह ने व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि आज राजनीति में कटुता बढ़ती जा रही है, जबकि चंद्रशेखर जी ने सदैव सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। अटल जी से वैचारिक मतभेद के बावजूद उनकी मैत्री आज भी राजनैतिक क्षेत्र में मिसाल है।

स्मृति समारोह के प्रणेता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उप्र के संरक्षक, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने इसके पूर्व चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का सिलसिला शुरू किया, जो अपराह्न देर तक जारी रहा। आयोजन की विशेष बात यह रही कि आज समारोह का न तो कोई अतिथि था न कोई वक्ता। लोग आते गए और समारोह गति पकड़ता गया। हर आने वाले आमो-खास का स्वागत करते आयोजक यशवंत सिंह जी पूरे समय सन्नद्ध दिखे। हर आगंतुक के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रही।

इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, दानिश अंसारी, ओम प्रकाश राजभर, दिव्य मिशन हरिद्वार के आशीष सिंह, छात्र नेता अभिषेक सिंह आशू ,पत्रकार अनिल त्रिपाठी, राघवेन्द्र त्रिपाठी, देवराज सिंह, शिवशरण सिंह, दिलीप सिंह, मनोरंजन सिंह, लोकतंत्र सेनानी धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, आरपी अवस्थी और सुखलाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।
सूचना निदेशक विशाल सिंह, सहायक सूचना निदेशक जितेन्द्र सिंह आदि की उपस्थिति भी स्मृति समारोह में चर्चा का केन्द्र रही।
सामाजिक सेनानी मनोज सिंह, जगदीश राय, अमित त्रिपाठी, विजय चौबे, चतुर्भुज सिंह , संजय गुप्ता, मकई , राहुल पाल, हरिकेश कनौजिया और पप्पू डॉन आदि भी स्मृति समारोह में काफी सक्रिय थे।
समारोह को लेकर दारुलशफा रहने वाले बच्चे, बच्चियों में काफी उत्साह था। हर आने वाले को ठंडा पानी, मीठा और छाछ पिलाकर ये बच्चे किसी को कड़ी धूप का अहसास नहीं होने दे रहे थे
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: भारत रत्न से सम्मानित हों जननायक चंद्रशेखर, पैतृक क्षेत्र बेल्थरा रोड में उठी मांग


यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
