ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारब्लॉग

क्या सरकार और उद्योगपति अपनी आलोचना करने के लिए तैयार हैं? 

Noida

एटक के लोग मजदूर आंदोलन में अराजकता की बजाय अनुशासित प्रतिरोध में यकीन करते हैं- बेचू गिरी

बेचू गिरी, फरीदाबाद

पहले पानीपत रिफायनरी फिर गुरुग्राम मानेसर अब पलवल, फरीदाबाद और नोएडा यानी ठेके पर काम करने वाले मजदूरों का स्वत: स्फूर्त आंदोलन अपने साथ हो रहे शोषण के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है।

हम एटक के लोग मजदूर आंदोलन में अराजकता, तोड़फोड़ की बजाय संगठित और अनुशासित प्रतिरोध में यकीन करते हैं और हमने बहुत सारी जगह पर विजय भी हासिल की है। प्रशासन बहुत सारे हथकंडे इस्तेमाल कर आंदोलन को समझने और न्याय करने की बजाय दबाने में लगा हुआ है।

एक तरफ हरियाणा सरकार ने 15,220 रू प्रति माह न्यूनतम वेतन घोषित किया है जो कि पहली अप्रैल 2026 से लागू होगा। वहीं दूसरी तरफ यह कैसी विडंबना है कि माहौल को शांत करने की बजाय फरीदाबाद के उद्योगपति खुलकर इस न्यूनतम वेतन का भी विरोध कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि वे किसी न किसी प्रकार से इसको लागू नहीं करेंगे।

क्या यह सच्चाई नहीं है की उद्योगों में अगर 100 पक्के मजदूर हैं तो 1000 ठेकेदार के मजदूर हैं इनसे 12 घंटा काम कराने के बाद न्यूनतम वेतन से थोड़ा सा ऊपर दे दिया जाता है। कोई भी अन्य कानूनी सुविधा नहीं दी जाती है।

मजदूरों का निर्मम शोषण सिर्फ निजी क्षेत्र में ही नहीं है बल्कि सरकारी संस्थानों में भी यही स्थिति है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदाबाद में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को तीन राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा कोई त्यौहारी छुट्टी नहीं दी जाती है। कोई कैजुअल लीव, सिक लीव या कोई अर्जित अवकाश नहीं है।

कहने का मतलब कि उद्योगों में ठेकेदारी प्रथा सामंती समाज की तरह गुलामी का स्वरूप धारण करती जा रही है। यह औधोगिक अभिशाप बनती जा रही है। क्या मालिक और सरकार अपने अंदर झांकेंगे?

मजदूर साथियों आप कोई भी झंडा उठाओ, मगर आपकी विजय आपके संगठित और अनुशासित आंदोलन में है, अराजकता तोड़फोड़ और आगजनी में नहीं।

एटक
बेचू गिरी, अध्यक्ष, एटक, हरियाणा

(लेखक हरियाणा प्रदेश एटक के अध्यक्ष हैं।)

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: लोहिया, जेपी, चंद्रशेखर और मुलायम सिंह यादव ने लोकतंत्र को समाजवाद की दिशा दी

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: समान अवसर के लिए वैज्ञानिक जाति जनगणना जरूरी – भूपेश बघेल

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक

Related posts

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक स्टार्टअप हब- शर्मा

Baliram Singh

मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र धर्म और देश की रक्षा का प्रतीक

Baliram Singh

आरओ परीक्षा: बेल्थरा रोड की रुचि आर्या ने रचा कीर्तिमान

Baliram Singh