ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर का निधन, समर्थकों में शोक की लहर

हरिनारायण राजभर

बसपा और सपा के दिग्गज नेताओं को दी थी चुनावी शिकस्त

युवा तुर्क, बलिया/लखनऊ

घोसी के पूर्व सांसद एवं पूर्व कारागार राज्य मंत्री हरिनारायण राजभर का लखनऊ में निधन हो गया. उनके निधन पर उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी.

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी रहे हरिनारायण राजभर ने 2014 के लोकसभा चुनाव में
बसपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को हराया था.
हरिनारायण राजभर का जन्म 1 जनवरी 1950 में बलिया जनपद के टगुनिया गांव में हुआ था. आप बेल्थरा रोड विधानसभा सीट (सीयर) से कई बार विधायक निर्वाचित हुए और कल्याण सिंह सरकार में मंत्री बने.

सपा के कद्दावर नेता को भी हरा चुके थे राजभर.

बेल्थरा रोड विधानसभा सीट ( पूर्व में सीयर)  पर 90 के दशक में दो नेताओं का आमना-सामना होता था. यहाँ सपा से पूर्व मंत्री शारदा नंद अंचल और भाजपा से हरि नारायण राजभर चुनाव लड़ते थे. चुनाव में हरिनारायण राजभर ने कई बार शारदा नंद अंचल को हराया तो कई बार उन्हें शारदा नंद अंचल ने शिकस्त दी.

उनके निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, घोसी के सांसद राजीव राय, विधायक जयप्रकाश अंचल, विधायक हंसू राम, विधायक डॉ एचएन पटेल समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया.

पूर्व मंत्री हरिनारायण राजभर के निधन पर सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,

“उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री हरिनारायण राजभर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।“

स्थानीय सुभासपा विधायक हंसू राम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,

“बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा टंगुनिया निवासी, पूर्व कारागार मंत्री एवं पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार एवं उनके चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।“

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बलिया के करनी चट्‌टी पर महिला व शिशु की मौत, नर्सिंग होम संचालिका पर केस

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मीरजापुर में वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

KSS
Krishan Sewing Solution
जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

जनादेश: पांच में से तीन राज्यों में भाजपा का कब्जा, बंगाल में झालमुरी का असर

Baliram Singh

श्रमिकों की हुंकार से गूंजी रेणुकूट औद्योगिक नगरी

Baliram Singh

कांधा गौशाला में निकाले गए करोड़ों रुपयों की फिर से जांच हो

Baliram Singh