ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 252 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

चोपन

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का व्यय खर्च

युवा तुर्क, सोनभद्र

सोनभद्र जनपद के चोपन नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। रेलवे फुटबॉल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 252 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इनमें 242 हिंदू और 9 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। सभी का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।

चोपन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, चोपन

दरअसल, 28 नवंबर को समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में चोपन स्थित रेलवे फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित किया गया।

इसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों और नगर पालिका क्षेत्र से आए पात्र जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में रॉबर्ट्सगंज, करमा, चतरा, नगवां, दुद्धी, म्योरपुर, घोरावल, चोपन, कोन, बभनी और नगर पालिका क्षेत्र के जोड़े शामिल हुए।

चोपन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, चोपन

कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, उपजिलाधिकारी ओबरा, जिला विकास अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का व्यय निर्धारित किया गया है।

इसमें 64 हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में भेजी जाएगी। वहीं, 21 हजार रुपये की वैवाहिक उपहार सामग्री दी गई, जिसमें साड़ी, लहंगा, बिस्तर, डिनर सेट, सीलिंग फैन, प्रेस और अन्य गृहस्थी का सामान शामिल है। इसके अलावा भोजन, पंडाल, पेयजल, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये खर्च किए गए।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन में समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को संपन्न कराने के साथ ही उन्हें नई गृहस्थी शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता और जरूरी उपहार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: कुंडा में दूल्हा-दुल्हन ने लगाया 68500 शिक्षक भर्ती में घोटाला का नारा

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

किसानों की मांग- विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण पर लगे रोक  

Baliram Singh

सीएम योगी से मिले मड़िहान विधायक व सभासद

Baliram Singh

गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, शादी वाले घर में पसरा मातम

Baliram Singh