ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

यूपी टेट परीक्षा के लिए 2000 शुल्क- बेरोजगारों के साथ अन्याय

UPTET

युवा मंच ने पीएम मोदी व सीएम योगी से की अपील

डॉ.पवन कुमार प्रजापति, प्रयागराज

“उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए 2000 शुल्क लिया जा रहा है जो बेरोजगारों के साथ अन्याय है।“ युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने यह चिंता जताते हुए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के आवेदन की फीस कम करने को लेकर प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक्स पर पत्र भेजकर तत्काल दिशा निर्देश देने की अपील की है।

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों में आवेदन करने वाले बेरोजगार को बड़ी राहत दी है। परन्तु उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 2000 शुल्क लिया जा रहा है जो बेरोजगारों के साथ अन्याय है। आयोग की भारी भरकम शुल्क बेरोजगारों के साथ अन्याय है, जो बहुत ही निंदनीय है। इसे तत्काल कम करने की जरूरत है।

अनिल सिंह का कहना है कि शुल्क कम करने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन उप सचिव संजय सिंह को भी दिया गया था, लेकिन आयोग ने कोई निर्णय नहीं लिया।

अनिल सिंह का यह भी कहना है कि संघ लोक सेवा आयोग व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सहित अन्य भर्ती संस्थानों द्वारा बहुत कम फीस ली जाती है तो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा मनमानी फीस वसूली पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

छात्रों ने जतायी चिंता:

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के आवेदन की फीस को लेकर प्रयागराज में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं में आयोग के प्रति भारी आक्रोश है।

प्रयागराज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सर्वेश कुमार कहते हैं कि लाखों लोग बीएड एवं बीटीसी कोर्स करने के पश्चात लगभग तीन वर्षो से इस इंतजार में हैं कि हर वर्ष टेट का आवेदन आएगा, परन्तु ऐसा नहीं हुआ।

इस बेरोजगारी के समय में शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा मनमाने तरीके से बढ़ाये गए टेट फीस से छात्रों मे आक्रोश है, उन्होंने मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी समस्या से अवगत कराया है।

वहीं, नेहा सरोज नामक छात्रा का कहना है कि आवेदन की प्रक्रिया इतनी जटिल हो गयी है कि ऑनलाइन आवेदन में लगभग 1 से 2 घण्टे का समय लग रहा है, जिसमे हर डॉक्यूमेंट का स्कैन होना समय की बर्बादी ही है, वही आवेदन फीस वृद्धि को लेकर बहुत से छात्र  सोशल मीडिया पर आयोग के प्रति आक्रोश व्याप्त कर रहे हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: ईरान-इजरायल युद्ध: विश्व शांति के लिए सभी धर्मों के प्रमुखों ने की प्रार्थना

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, दी चेतावनी

Pawan
Dr Pawan Kr Prajapati
KSS
Krishan Sewing Solution
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

Baliram Singh

आलू किसानों की मदद करे सरकार: विजय लाल श्रीवास्तव

Baliram Singh

दलित चिंतक एचएल दुसाध को कांग्रेस ने दी प्रमुख जिम्मेदारी

Baliram Singh