ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

होली व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

होली

शांति, सौहार्द और सुरक्षा का दिया संदेश

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

होली एवं अन्य आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को बेल्थरा रोड नगर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक उभांव संजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।

Belthra Road
बेल्थरा रोड में होली व आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों, चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं, इसलिए सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

वहीं, प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस की सक्रियता से नगरवासियों में सुरक्षा का भाव दिखाई दिया। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ का निवेश

Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

लखनऊ में ‘कृषि पर क्षेत्रीय सम्मेलन’, उत्तर भारत के सभी राज्यों के कृषि मंत्री होंगे शामिल

Baliram Singh

सोनार आयोग के गठन को लेकर भाजपा नेता मुखर

Baliram Singh

रायबरेली में स्थापित हो सरदार पटेल की प्रतिमा

Baliram Singh