ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेशविदेश

नेपाल चुनाव: आज से 72 घंटे सोनौली बार्डर सील

Nepal

आवश्यक सेवाओं को ही मिलेगी छूट

युवा तुर्क, महाराजगंज

Nepal election नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश से सटी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सोनौली बॉर्डर को 2 मार्च से 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान सामान्य आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही सीमा पार करने की अनुमति दी जाएगी।

महाराजगंज में स्थित सोनौली बॉर्डर पर भारतीय और नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें सीमा सुरक्षा और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर सहमति बनी। करीब 84 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

सोनौली स्थित एसएसबी कैंप कार्यालय में हुई बैठक में तय किया गया कि चुनाव संपन्न होने तक सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीमा को पुनः सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा। नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के हर जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: कृषि ड्रोन की खरीद पर विशेष छूट, 5 दिन शेष

पढ़ते रहिए: शिक्षा- बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

एसआईआर: संसद से सड़क तक लड़ी जाएगी लड़ाई

Baliram Singh

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा

Baliram Singh

महंगाई, बेरोजगारी व यूजीसी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व मजदूर

Baliram Singh