ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहार

… अब दिल्ली से बिहार ऑन रोड

दिल्ली से बिहार बस सेवा का शुभारंभ

दिल्ली के साथ ही नोएडा में रह रहे पूर्वांचलियों को मिलेगा लाभ

दो राज्यों के बीच मज़बूत होते सहयोग का प्रतीक: रेखा गुप्ता

राजेश तिवारी, नई दिल्ली

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के माध्यम से दिल्ली, नोएडा होते हुए अब बिहार के लिए वाई रोड जाना बहुत ही आसान हो गया है। पूर्वांचल के लोगों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाराणा प्रताप अंतर्राज्यीय बस अड्डे से शुक्रवार को बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन बसों के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री ने 18 मार्गों के लिए दोनों तरफ से 12-12 परमिट (कुल 216 परमिट) प्रदान किए।
इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह एवं बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत समेत दोनों राज्यों के अधिकारी भी मौजूद थे।

दिल्ली सरकार के इस सहयोग के लिए बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया।
कश्मीरी गेट स्थित अंतर्राज्यीय बस अड्डे से बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान कहा कि इससे दिल्ली- नोएडा में रह रहे करीब 20 लाख पूर्वांचल के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय बसों को लेकर उनका बिहार सरकार के साथ करार हुआ है। दिल्ली – नोएडा में रह रहे पूर्वांचली भाई-बहनों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। दिल्ली- नोएडा एवं एनसीआर में रह रहे लोगों को लाभ मिलेगा और त्योहारी सीज़न पर बस से घर जाना आसान होगा।

पूर्वांचल के हर भाई बहन को बेहतर परिवहन सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की ज़िम्मेदारी है। विशेषकर मज़दूरों और कामगारों को विशेष लाभ होगा। इंस्क्रिप्शन के माध्यम से दोनों राज्यों के बीच नियमित अंतर्राज्यीय बस सेवा का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के विकास में पूर्वांचल के लोगों का अहम रोल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों राज्य सरकारें अंत्योदय के विजन और सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ काम कर रहीं।

परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत का आभार जताया। बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि परिवहन मंत्री होने के नाते उनकी ज़िम्मेदारी है कि बिहार के सभी लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिले।

दिल्ली- पूर्वांचल के बीच बस मुख्य मार्ग:

1.⁠ ⁠अररिया से दिल्ली: फोर्ब्सगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चकिया, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, नोएडा।
2.⁠ ⁠बिहारशरीफ से दिल्ली: पटना, आरा, बक्सर, आजमगढ़, लखनऊ, आगरा, नोएडा।
3.⁠ ⁠भागलपुर से दिल्ली: मुंगेर, फतुहा, मोहनिया, वाराणसी, कानपुर, आगरा, नोएडा, दिल्ली।
4.⁠ ⁠बक्सर से दिल्ली: आजमगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और हापुड़।
5.⁠ ⁠दरभंगा से दिल्ली: मुजफ्फरपुर, आरा, मोहनिया, वाराणसी, फतेहपुर, इटावा, मथुरा, नोएडा, दिल्ली।
6.⁠ ⁠पूर्वी चंपारण से दिल्ली: मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, हावड़ा, मथुरा, नोएडा, दिल्ली।
7.⁠ ⁠गया से दिल्ली: दाउदनगर, बक्सर, लखनऊ, नोएडा, दिल्ली।
8.⁠ ⁠गया से दिल्ली: औरंगाबाद, मोहनिया, कानपुर, इटावा, आगरा, नोएडा, दिल्ली।
9.⁠ ⁠किशनगंज से दिल्ली: पूर्णिया, बेगूसराय, आरा, मोहनिया, वाराणसी, कानपुर, मथुरा, नोएडा, दिल्ली।
10.⁠ ⁠मधुबनी से दिल्ली: दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, नोएडा, दिल्ली।
11.⁠ ⁠मुजफ्फरपुर से दिल्ली: मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, नोएडा, दिल्ली।
12.⁠ ⁠मुजफ्फरपुर से दिल्ली: हाजीपुर, आरा, मोहनिया, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, नोएडा और दिल्ली।
13.⁠ ⁠नवादा से दिल्ली: गया, जीटी, डोभी, औरंगाबाद, चंदौली, आगरा, नोएडा, दिल्ली।
14.⁠ ⁠पटना से दिल्ली: आरा, बक्सर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, नोएडा, दिल्ली।
15.⁠ ⁠पटना से दिल्ली: आरा, मोहनिया, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, आगरा, मथुरा, नोएडा और दिल्ली।
16.⁠ ⁠पटना से दिल्ली: छपरा, सिवान, आजमगढ़, लखनऊ, अलीगढ़, नोएडा, दिल्ली।
17.⁠ ⁠पटना से दिल्ली: मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, नोएडा और दिल्ली।
18.⁠ ⁠पूर्णिया से दिल्ली: फोर्ब्सगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, नोएडा, दिल्ली।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

रायबरेली की सड़कें खस्ताहाल, राहुल गांधी ने दिखायी हकीकत

Baliram Singh

दिल्लीवालों को जल्द मिलेंगे दो अस्पताल, 1800 बेड से अधिक होंगी क्षमता : रेखा गुप्ता

Baliram Singh

22 एक्सप्रेस-वे बदलेंगे यूपी का भविष्य

Baliram Singh