ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

महिला सफाई कर्मी के साथ मारपीट पर कर्मचारी महासंघ आक्रोशित

आगरा

युवा तुर्क, आगरा

आगरा नगर निगम सफाई कर्मचारी पिंकी के साथ मारपीट की घटना प्रकाश में आने पर सफ़ाईकर्मी लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को पार्षद कक्ष संख्या 28 के अन्तर्गत सुदामा बाग क्षेत्र में सफाई का काम कर रही महिला सफाई कर्मचारी पिंकी के साथ स्थानीय निवासी शिव कुमार राणा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहे और जातिसूचक शब्दों के साथ भद्दी भद्दी गालियाँ दी गयी और विरोध करने पर आरोपी ने अपनी कोठी में रखे डण्डे से पिटाई शुरू कर दी। 

आगरा
महिला सफाईकर्मी से मारपीट तो कर्मचारी पहुंचे थाना, आगरा

महिला सफाई कर्मचारी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोंगो ने उन्हें बचाया। घटना की जानकारी होने पर सभी बार्ड के सफाई कर्मचारियों के साथ उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी और क्षेत्रीय स्वच्छता व खाद्य निरीक्षक जागेश्वर सिंह, सफाई नायक लखन चौहान, राजेश चौधरी सहित दर्जनों सफाई कर्मचारियों के साथ थाना न्यू आगरा पहुँचे और कार्यवाही की मांग करने लगे।

नगर निगम कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी ने एवं आगरा नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के सुन्दर बाबू चंचल, हरीबाबू वाल्मीकि, सिकन्दर सिंह वाल्मीकि, सूरज पहलवान, मोहन गुलज़ार, सोनू चौहान, धर्मराज माथुर, रोहित लवानिया, सम्राट चौधरी, भुल्ले नरवार, अनिल राजौरिया, मनीष चौहान, शनी चौहान आदि नेताओं ने न्यू आगरा पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार शर्मा से पीड़ित महिला सफाई कर्मचारी का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय दिलाने को कहा गया।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

 

Related posts

व्यापारी- कर विभाग से सुलझी जीएसटी की जटिलताएं

Baliram Singh

शिवा शर्मा मर्डर केस: 11 दिनों बाद नागपुर में गिरफ्तार हुई श्रद्धा दुबे

Baliram Singh

सीएम योगी के हाथों में प्रसिद्ध पुस्तक ‘परम सुख’, आईपीएस घनश्याम चौरसिया ने की भेंट

Baliram Singh