ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: दूध नहीं, केमिकल और पामोलीन से तैयार हो रहा था पनीर!

नकली पनीर

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 300 किलो मिलावटी पनीर बरामद

भूपेंद्र कृष्ण, रायबरेली

यदि आप बाजार में बिकने वाला पनीर खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाइए। कहीं आप भी केमिकल और पामोलीन मिक्स पनीर तो नहीं खा रहे हैं? रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान पनीर बनाने के नाम पर कथित तौर पर मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है। यहां दूध की जगह स्किम्ड मिल्क पाउडर (SMP), रिफाइंड पामोलीन ऑयल और रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल कर पनीर तैयार किए जाने का मामला उजागर हुआ है।

नकली पनीर
नकली पनीर की सामग्री बहाते हुए कर्मचारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से करीब 300 किलोग्राम पनीर बरामद कर नष्ट कराया। इसकी अनुमानित कीमत 84 हजार रुपये बताई गई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से बछरावां पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, 23 नवंबर 2026 को सुबह करीब सात बजे कृष्णापुर ताला स्थित पनीर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम को पनीर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और तैयार उत्पाद की गुणवत्ता पर संदेह हुआ।

जांच में स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड पामोलीन ऑयल के साथ साइट्रिक एसिड और अन्य रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल का उल्लेख किया गया है।

अधिकारियों ने मौके पर तैयार पनीर और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के नमूने भी एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं, मौके पर मौजूद करीब 300 किलोग्राम पनीर को नष्ट करा दिया गया, ताकि इसे बाजार में बिक्री के लिए न भेजा जा सके।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी शिकायत में निर्माण प्रक्रिया को खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत बताते हुए संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

उठ रहे कई सवाल:

इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर इस तरह तैयार किया जा रहा पनीर कितने समय से बाजार में खपाया जा रहा था? इसकी सप्लाई किन दुकानों और प्रतिष्ठानों तक होती थी? प्रयोगशाला जांच में नमूनों की रिपोर्ट क्या आती है? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चार छात्रों की मौत, 35 घायल

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

मुख्य तहसील दिवस में नहीं पहुंचे डीएम-एसपी, फरियादियों में निराशा

Baliram Singh

तेज आवाज और दिखावे पर ब्रेक: परिवहन मंत्री के जनपद में भी होगी सख्ती

Baliram Singh

तथागत बुद्ध की धरती पर शराब की बिक्री, 10वें स्थान पर सिद्धार्थनगर!

Baliram Singh