ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

जान बचाने वाले मछुआरे बने प्रेरणा, संत गाडगे जयंती पर हुए सम्मानित

सरयू

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड (बलिया)

सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल से युवती के छलांग लगाने की घटना में जान जोखिम में डालकर बचाव करने वाले मछुआरे अब क्षेत्र में साहस और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन गए हैं। संत गाडगे जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित कर समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

21 फरवरी को हुई घटना में युवती के नदी में कूदते ही वहां मछली पकड़ रहे मछुआरों ने बिना समय गंवाए तेज धारा की ओर नाव मोड़ दी और कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि कुछ मिनट की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इसी बहादुरी के लिए तुरतीपार निवासी बेचू साहनी, घूरा साहनी और बेल्थरा बाजार निवासी श्रीकांत साहनी को श्रवण भारती (प्रत्याशी, जिला पंचायत वार्ड 24 व पूर्व जिला प्रभारी बसपा, बलिया) द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा विनोद सेहरा, पूर्व मंडल प्रभारी दिनेश कुमार भारती सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक एकजुटता का सम्मान हैं। घटना ने जहां पुल पर सुरक्षा इंतजामों की जरूरत को रेखांकित किया, वहीं यह भी साबित किया कि संकट की घड़ी में आम लोग ही सबसे पहले मदद के लिए आगे आते हैं।

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

कृषि ड्रोन व कृषि यंत्रों की खरीद पर विशेष छूट, 5 दिन शेष

Baliram Singh

राहुल गुप्ता ने किया ‘पान की दुकान से शोध की दुनिया’ तक का सफर

Baliram Singh

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

Baliram Singh