ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

कुंडा में दूल्हा- दुल्हन ने लगाया 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला का नारा

स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ बारातियों ने भी बुलंद की आवाज

युवा तुर्क, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ का कुंडा सदैव सुर्खियों में रहता है। दो दिन पहले तक कुंडा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की वजह से चर्चा में था, लेकिन अब उसी कुंडा में अपने हक़ को लेकर शंखनाद हो रहा है। 68500 शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले के खिलाफ चल रहे आंदोलन के 81वें दिन आंदोलनरत अभ्यर्थी अखिल कुमार संग अर्चना की शादी कुंडा प्रतापगढ़ में भी 68500 आरक्षण घोटाले के खिलाफ नारे गूंजे।

आंदोलनरत अभ्यर्थियों समेत दूल्हा-दुल्हन और बारातियों ने भी 68500 शिक्षक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले पर नियुक्ति दिलाने की आवाज बुलंद की। स्टेज पर भी अभ्यर्थियों ने बारातियों की मौजूदगी में अपने साथियों एवं दूल्हा-दुल्हन के साथ आरक्षण घोटाले के खिलाफ आवाज बुलंद की। बारातियों ने भी आंदोलनरत अभ्यर्थियों के नारों से खुद को संबद्ध करते हुए उनका भरपूर समर्थन दिया।

आंदोलन के नेतृत्वकर्ता *आशुतोष वर्मा* ने कहा कि, “हमारे आंदोलन का आज 81वां दिन है। आज हमारे साथी अखिल कुमार की शादी है, वहां भी हमने अपनी आवाज बुलंद की। हमारे साथी आंदोलन में रहें या शादी में रहें, जहां भी रहेंगे, आरक्षण घोटाले की आवाज पूरी मजबूती के साथ बुलंद करते रहेंगे। समाज के अंतिम पायदान तक आरक्षण घोटाले की बात पहुंचाई जाएगी।”

धरना प्रभारी एवं नेतृत्वकर्ता *नवीन चौधरी* ने कहा कि, “हम चाहे आंदोलन में रहें या शादी में जाएं, जहां भी जाएंगे वहां भी हम ऐसे ही पूरी मजबूती के साथ आवाजें बुलंद करेंगे, आरक्षण घोटाले की बात समाज में बताएंगे।”

आंदोलन के नेतृत्वकर्ता *तूफान सिंह* ने बताया कि, “पिछड़ा वर्ग के आयोगों एवं विधान परिषद समिति के आदेशों का पालन करते हुए 150 में से 60 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों का संशोधित परिणाम जारी किया जाए और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाए।”

शादी में शामिल आंदोलन की मजबूत आवाज *रंजना जायसवाल* ने बताया कि, “जब तक सरकार इस मामले का निस्तारण नहीं करेगी, तब तक हमारे आंदोलन के सभी साथियों की शादियों में भी ऐसे ही नारे मजबूती के साथ गूंजेंगे। सरकार ने किसी को नहीं छोड़ा, सबके साथ आरक्षण घोटाला किया है, चाहे ओबीसी हो, दिव्यांगजन हो, भूतपूर्व सैनिक हो या फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही हो, यह बहुत ही निराशाजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।”

बारातियों एवं वर-वधू पक्ष के अभिभावकों ने कहा कि, “हमारे बच्चों की मांगें जायज हैं। सरकार को अविलंब इस पर विचार करते हुए न्याय देना चाहिए, अन्यथा समाज में गलत संदेश जा रहा है।”

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

बारात में प्रमुख रूप से आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, तूफान सिंह, रंजना जायसवाल, सुमन यादव, वंदना, मनोज कुमार, संजीव गुप्ता, निखिल, शशिधर, प्रशांत पाल, गोपाल, अवनीश कुमार, चंद्रशेखर पटेल, सूरज कुमार, तनुज समेत भारी संख्या में अभ्यर्थी बाराती बनकर मौजूद रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

पूर्व जवान के परिवार के साथ खड़ी है सीआरपीएफ, हर पहलू पर रखी जा रही है नजर

Baliram Singh

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

Baliram Singh

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

Baliram Singh