ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेशब्लॉग

समाजवादी सरकार के कार्यकाल में लोग बिजली के तारों पर सुखाते थे कपड़े-सीएम योगी

CM Yogi

समाजवादी सरकार के कार्यकाल में लोग बिजली के तारों पर सुखाते थे कपड़े-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा- प्रकाश व्यवस्था से पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हुईं

युवा तुर्क, लखनऊ

समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में बिजली की इतनी कमी थी कि लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे। आज वहीं, उत्तर प्रदेश में 24 घंटे जिला मुख्यालयों पर, 22 घंटे तहसील मुख्यालयों पर और 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है।

विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश में कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता मात्र 7159 मेगावाट थी, जबकि आज उत्तर प्रदेश अपने स्वयं के स्रोतों से 18136 मेगावाट पावर जनरेशन क्षमता की ओर अग्रसर है।

सीएम ने कहा कि यह वृद्धि केवल आंकड़ों का विस्तार नहीं, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक, कृषि एवं घरेलू जरूरतों की पूर्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक परिवर्तन है।

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा रहा है, जिसका श्रेय ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में प्रयासों को जाता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना ने आम नागरिक को ऊर्जा उत्पादक बनने का अवसर दिया है। उत्तर प्रदेश ने इस योजना के अंतर्गत 1.29 गीगावॉट सौर क्षमता अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी पीड़ा यह नहीं है कि बिजली नहीं आ रही, बल्कि उनकी पीड़ा यह है कि अब बिजली क्यों आ रही है। क्योंकि अंधेरे में जो कारनामे होते थे, वे अब बंद हो गए हैं। प्रकाश व्यवस्था से पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हुई हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध तो भड़के पंकज चौधरी

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, लघुशंका कर रहे 15 यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा

Baliram Singh

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

Baliram Singh

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

Baliram Singh