ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारविदेशहरियाणा

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध तो भड़के पंकज चौधरी

Protest

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आचरण गैर-जिम्मेदाराना -चौधरी

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था अर्धनग्न प्रदर्शन

युवा तुर्क, लखनऊ

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। यह केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास है।

श्री चौधरी ने कहा कि जब पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तकनीकी प्रगति, नवाचार और वैश्विक भूमिका की सराहना कर रहा है, तब कांग्रेस द्वारा ऐसे कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना आचरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पूर्व नियोजित थी और देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नुकसान पहुँचाने की मंशा से की गई। यह अत्यंत चिंताजनक है कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है कि राष्ट्रीय महत्व के वैश्विक आयोजनों को भी बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियाँ कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन और नकारात्मक राजनीति को दर्शाती हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता, तकनीकी सामर्थ्य और नवाचार शक्ति का प्रतीक है। इस सम्मेलन में 100 से अधिक देशों की भागीदारी, अनेक राष्ट्राध्यक्षों, वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों और हजारों शोधकर्ताओं एवं स्टार्टअप्स की उपस्थिति भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में व्यवधान डालना राष्ट्रहित के विरुद्ध है।

चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

महंगाई, बेरोजगारी व यूजीसी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व मजदूर

Baliram Singh

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले आपत्तिकत्र्ता को देनी होगी अपनी जानकारी

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh