युवा तुर्क, रायबरेली
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का शनिवार को रायबरेली स्थित सारस होटल में कुर्मी समाज के लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री बघेल लखनऊ से प्रयागराज जाते समय कुछ देर के लिए रायबरेली में रुके। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात की और पुरानी यादें साझा करते हुए आत्मीय संवाद किया।
गौरतलब है कि भूपेश बघेल 25 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज के अलोपीबाग स्थित अखिल भारतीय सरदार वल्लभभाई पटेल संस्थान में संविधान सुरक्षा परिषद एवं किसान मजदूर मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
स्वागत कार्यक्रम में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अखिल भारतीय अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव साजिद इशहाक, समाजवादी पार्टी के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रराज सिंह पटेल, महासभा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेश सिंह पटेल तथा जिला महासचिव दुर्गेंद्र वर्मा एडवोकेट सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने श्री बघेल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर धर्मराज पटेल, धर्मेंद्र चौधरी, राहुल वर्मा, मनोहर लाल अहूजा, सुशील पटेल, रमाकांत पटेल, प्रदीप पटेल, दिलीप चौधरी, विक्रमादित्य पटेल, धर्मेंद्र चौधरी एडवोकेट, धीरेंद्र चौधरी, विपिन पटेल, बृजेश वर्मा, अंकित चौधरी, शिवचरण चौधरी, अमरेंद्र पटेल, छोटे चौधरी, अमन पटेल, जय पटेल, दीपक वर्मा, रवि पटेल, मोहन वर्मा, कमलेश पटेल, धीरज पटेल, मोनू पटेल, जितेंद्र वर्मा, सौरभ पटेल, विनय पटेल, हर्ष पटेल एवं वीरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, रायबरेली के पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रायबरेली के लोगों ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा के प्रति भी आभार व्यक्त किया। श्री बघेल के आगमन से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

