ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के लिए 35 हजार की रिश्वत, कार्यकत्री गिरफ्तार  

15 हजार लेकर बुलाया, विजिलेंस ने दबोचा

युवा तुर्क, कौशांबी

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर 35 हजार रुपए रिश्वत मांगने के मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) प्रयागराज सेक्टर की टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को 15 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय सिराथू परिसर स्थित एक कमरे में की गई। आरोपी कार्यकत्री के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्त्री ने 7 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर के समक्ष शिकायत की थी। बताया कि उसकी बेटी रोशनी कुमारी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 9 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन किया था। शिकायत के मुताबिक, कोखराज पंचायत भवन में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी ने उसे बताया कि बेटी की नियुक्ति हो जाएगी और इसके लिए CDPO मनोज कुमार वर्मा से मिलने की बात कही।

शिकायतकर्त्री के अनुसार 3 अक्टूबर को CDPO से कार्यालय सिराथू में मुलाकात करने पर उन्होंने रीना देवी से संपर्क करने को कहा। इसके बाद रीना देवी से फोन पर बातचीत हुई। आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति के बदले 35 हजार रुपए की मांग की। 7 अक्टूबर को दोबारा फोन पर कथित तौर पर बताया गया कि साहब जल्दी व्यवस्था कराने को कह रहे हैं, नहीं तो कोई दूसरा विकल्प देखा जाएगा।

15 हजार लेकर बुलाया, विजिलेंस ने दबोचा

शिकायतकर्त्री ने विजिलेंस को बताया कि उसके पास फिलहाल 15 हजार रुपए ही हैं। इस पर रीना देवी ने 8 अक्टूबर को 15 हजार रुपए लेकर आने और बाकी रकम बाद में देने की बात कही। शिकायतकर्त्री रिश्वत देने के बजाय कार्यकत्री को रंगे हाथ पकड़वाना चाहती थी। शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें मामला ट्रैप कार्रवाई के लिए उपयुक्त पाया गया।

इसके बाद विजिलेंस प्रयागराज की ट्रैप टीम ने योजना के तहत कार्रवाई की। गुरुवार को करीब 1:10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सिराथू के कार्यालय परिसर स्थित एक कमरे में रीना देवी को शिकायतकर्त्री से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीना देवी पत्नी जमुना प्रसाद, निवासी 165 कोखराज उपरहार, कौशांबी के रूप में हुई है। वह कोखराज पंचायत भवन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री के पद पर तैनात है।

रिश्वत मांगे तो इन नंबरों पर करें शिकायत

विजिलेंस इंस्पेक्टर एनआर सरोज ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत तत्काल सतर्कता अधिष्ठान से करें। इसके लिए विजिलेंस प्रयागराज सेक्टर हेल्पलाइन 9454404859 और सतर्कता मुख्यालय हेल्पलाइन 9454401866 पर संपर्क किया जा सकता है।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तिथि घोषित

Baliram Singh

प्रतिभावान छात्र- छात्राओं समेत समाज में योगदान करने वाले विभूतियों को किया गया सम्मानित 

Baliram Singh

बिजली विभाग: वायरल वीडियो मामले में मऊ के एसडीओ निलंबित

Baliram Singh