ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

एसआईआर: संसद से सड़क तक लड़ी जाएगी लड़ाई

एसआईआर

सपा की बैठक में सांसद राजीव राय ने कही यह बात

युवा तुर्क, मऊ

एसआईआर को लेकर कोई चिंचित न हो। संसद से लेकर सड़क तक इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। समाजवादी पार्टी की बैठक के दौरान स्थानीय सांसद राजीव राय ने यह बात कही है।

सांसद राजीव राय ने कि एसआईआर को लेकर कोई चिंचित न हो। संसद से लेकर सड़क तक इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में भी इसे लेकर सुनवाई चल रही है। इसमें आने वाली समस्याओं को लेकर उम्मीद है जल्द ही कोई फैसला आ सकता है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहे जितने भी साजिश  कर ले लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश में जनता ने मूड बना लिया है कि वह सरकार को उखाड़ फेकेगी। बीजेपी सरकार की करतूत अब देश नहीं पूरी दुनिया में जगजाहिर हो रही हैं। इसलिए वह हताशा में फैसले ले रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि सरकार की चाहे जो भी मंशा हो एसआईआर को लेकर जिस प्रकार की तकनीकी समस्या खड़ी की जा रही है उसे लेकर बीएलए और बीएलओ दोनों परेशान हैं। इसके बाद भी पार्टी के बीएलए लगातार उस पर कार्य कर रहे हैं। कहा कि जहां कहीं भी नाम काटे जाने और जबरदस्ती किसी के दबाव में आकर काम करने की शिकायत मिलेगी समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, पंकज कुमार उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी रामप्रताप यादव,पूर्व डीआईओएस फुलबदन राम, अफजाल अलंकार महेश चौहान,अमान अहमद, वीरेंद्र यादव लोहिया, मयंक पांडे, राजेश यादव, ओसामा अंसारी, जय हिन्द यादव, अशोक यादव, अखिलेश कन्नौजिया, रामसमुझ पटेल, रत्नेश भारती, अवधराज, देवनाथ यादव, अशोक यादव, रामप्रकाश यादव, चंद्रकांत मौर्य, रामभवन जी, देवेन्द्र चौहान, संजय पटेल, वीरेन्द्र चौहान, शंभू सोनकर, रामनगिना यादव, नारद यादव, रवि प्रकाश यादव, उमाकांत यादव, मिठ्ठू राजभर विजय यादव, अखिलेश यादव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे तथा बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने किया।

Education
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड
Education
New Central Public Academy, Belthra Road

Related posts

महंगाई, बेरोजगारी व यूजीसी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व मजदूर

Baliram Singh

यूपी के इस शहर में स्थापित हो रही है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

Baliram Singh

भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

Baliram Singh