ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

वनवासी सेवा आश्रम जुगैल में पंचायत महोत्सव का आयोजन  

Jugail

ग्रामीणों को जैविक खेती के बारे में दी गई जानकारी

संतोष साहनी, जुगैल/सोनभद्र

रेणूका नदी पार आदिवासी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल में वनवासी सेवा आश्रम जुगैल शाखा में एक दिवसीय पंचायत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान खरहरा रामबिलास निषाद मौजूद रहे। इस अवसर पर अच्छे कार्य करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया गया।

जूगैल
जुगैल में पंचायत महोत्सव

इस पंचायत महोत्सव में आदिवासी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने प्रचलित करमा गीत गा कर नृत्य प्रस्तुत किया। और आदिवासी ग्रामीणों को वनवासी सेवा आश्रम की तरफ से पंचायत महोत्सव आयोजन के दौरान ग्रामीणों को जैविक खेती, शिक्षा को लेकर पंचायत जंगल संरक्षण, लाइन सोईन जैविक खेती, ग्राम कोष, जल संरक्षण,को आदिवासी ग्रामीणो जानकारी दिया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने अपने हाथों से कुल्हाड़ी, बांस की टोकरी, बनाकर इस पंचायत महोत्सव में स्टाल लगाए। ताकी आदिवासी ग्रामीणों का स्वदेशी रोजगार बढ़ सके। वनवासी सेवा आश्रम जुगैल शाखा प्रबंधक उमेश चौबे ने बताया कि इस पंचायत महोत्सव में 37 ग्राम के लोगों ने आकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें और सभी लोगों को ग्राम पंचायत की महत्ता के बारे में बताया गया। साथ ही, लोगों को रागी खेती के बारे बताया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि जुगैल दिनेश यादव, सैकड़ों ग्रामीण लोगों मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, 4 खिड़ालियों की मौत,  2 घायल

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

 

Related posts

“ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर इनरव्हील क्लब ओबरा की अनूठी पहल

Baliram Singh

गुरुजी के तबादले पर भावुक हुए बच्चे

Baliram Singh

बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, श्रुति गंगवार व प्रियंका रावत जायेंगी राज्य सभा

Baliram Singh