ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

तेज तर्रार IPS डॉ. ईरज राजा को मिली बलिया की कमान

युवा तुर्क, लखनऊ
चुनावी साल में योगी सरकार ने बलिया, मऊ, बाराबंकी सहित कई जिलों के कप्तान सहित 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। बिहार से सटे बलिया जनपद की कमान 2017 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस (IPS) अधिकारी डॉ. ईरज राजा को सौंपा गया है।

इससे पहले डॉ. ईरज राजा गाजीपुर और जालौन जैसे महत्वपूर्ण जिलों में बतौर कप्तान अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं। आपको ‘एक्शन-ओरिएंटेड’ और बेहद ईमानदार कार्यशैली के लिए जाना जाता है।

डॉ. ईरज राजा की गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस के उन गिने-चुने अधिकारियों में होती है जो अपराधियों से सीधे लोहा लेने में विश्वास रखते हैं।

गाजीपुर में आरपीएफ जवानों की हत्या करने वाले तस्करों के खिलाफ एसटीएफ के साथ मिलकर किया गया त्वरित और सख्त एक्शन से आपकी काफी सराहना हुई।

डॉ. ईरज राजा कार्यभार संभालते ही थानों का औचक निरीक्षण करते हैं, आधी रात को सड़कों पर गश्त चेक करते हैं और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी को खुद परखते हैं।

डॉक्टर से आईपीएस बने का:

आईपीएस बनने से पहले डॉ. ईरज राजा ने MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और वे 5 साल तक सरकारी मेडिकल अफसर के रूप में समाज की सेवा कर चुके हैं। कानून-व्यवस्था में अनुकरणीय योगदान के लिए आपको पुलिस महानिदेशक द्वारा डीजी कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले आपत्तिकत्र्ता को देनी होगी अपनी जानकारी

Baliram Singh

एकडला चौकी पर पुलिस की चौकसी से अपराधियों की नींद हराम   

Baliram Singh

बैज के साथ मिली जिम्मेदारी, अब स्कूल की कमान संभालेंगे विद्यार्थी

Baliram Singh