धरने पर राहुल गाँधी तो हिरासत में अखिलेश यादव
युवा तुर्क, नई दिल्ली
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग तक प्रदर्शन के दौरान आज नई दिल्ली में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को रोका गया तो दोनों नेता धरने पर बैठ गए। उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ममता टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग तक जाने से पहले ही रोककर तमाम सांसदों व प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन के बड़े नेताओं ने संसद भवन के मकर द्वार से निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग मुख्यालय) की ओर पैदल मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर नेताओं को रोक दिया और भारी गहमागहमी के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और ममता तृणमूल कांग्रेस (MTMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव आयोग के कार्यालय से मात्र 300 मीटर की दूरी पर धरने पर बैठ गये। वह चुनाव आयोग के कार्यालय जाने पर अड़े हुए हैं। कांग्रेस के दोनों सांसद डेढ़ घंटे से आकाशवाणी परिसर में बैठे हुए हैं। इससे पहले राहुल गांधी को हाथों में तिरंगा लिए हुए बैरिकेड पर चढ़े हुए देखा गया।
राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी करके हाइजैक किया है. अमित शाह और मोहन भागवत ने हाइजैक किया है. ज्ञानेश कुमार ने उसमें मदद की है. इनमें से सभी के खिलाफ एक्शन होगा. कोई बचकर नहीं जाएगा.
राहुल गांधी ने कहा, ‘हम ज्ञानेश कुमार और उनके साथ काम करने वालोंसे मिलना चाहते थे. हम देश की आवाज को उठाते हैं. पता नहीं क्यों यहां 300 सांसदों को रोका गया. यहां से 50 गज दूर चुनाव आयोग है, लेकिन हमें जाने नहीं दिया जा रहा है.’
