ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

भव्य रूप से मनाई जायेगी लौह पुरुष की जयंती

पटेल जागरण समिति की बैठक में लिया गया फैसला

युवा तुर्क, बलिया

पटेल जागरण समिति के अध्यक्ष श्रीप्रकाश के नेतृत्व में रविवार को शहर स्थित चंद्रशेखर पार्क में समिति की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में आगामी 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके प्रयासों को याद किया। उपस्थित सदस्यों ने जयंती समारोह में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में पटेल समाज के संगठन को और मजबूत करने, समाज के लोगों को एक मंच पर लाने तथा सामाजिक एकता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी सहयोग, संवाद और एकजुटता आवश्यक है।

बैठक की विशेष बात यह रही कि समाज के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने-अपने विचार रखते हुए सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

यूपी सरकार

आयोजन की तैयारियों को लेकर आगामी दिनों में आवश्यक बैठकें आयोजित कर विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा हुई।

अंत में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के लोगों से अपील की कि वे 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पटेल जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और जागरूकता के संदेश को मजबूत बनाएं।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

 

Related posts

रेलवे प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान- बेटिकट पकड़े गये 353 यात्री

Baliram Singh

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर विपक्ष

Baliram Singh

वर्षों बाद घर पहुंचे शिष्य तो छलक उठीं गुरुजनों की आंखें

Baliram Singh