ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

वेतन बढ़ा तो सफाई कर्मियों के चेहरे खिले

आगरा

कोतवाली वार्ड पर हुआ सफाई कर्मचारी नेताओं का स्वागत

युवा तुर्क, आगरा

नगर निगम के सफाई कर्मचारी नेताओं के स्वागत की श्रृंखला में स्वास्थ्य विभाग के कोतवाली वार्ड में आज सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित ठेका और संविदा सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का फूलमाला, पटका और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

आगरा
सफाई कर्मचारियों का हुआ स्वागत

ज्ञात हो कि इस महीने सफाई कर्मचारियों, ड्राइवरों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों आदि को बढ़ा हुआ वेतन मिला है। स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए सफाई कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अल्प वेतन पाने वाला सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित ठेका सफाई कर्मचारी लगभग 2300 रुपये महीना बढ़ने पर बहुत खुश हैं। बढे़ वेतन से ठेका सफाई कर्मचारियों के परिवार की कुछ आर्थिक समस्याओं का निदान होगा।

सफाई कर्मी
सफाई कर्मचारियों का हुआ स्वागत

स्वागत कार्यक्रम में विनोद इलाहाबादी, सुन्दर बाबू चंचल, राजू डागौर, रोहित लवानियां, राजेश साहू,अमित सत्यार्थी, चौ० सरवन विराट, सनी चौहान, मोनू चंचल, मनीष चौहान, नीरज कुमार, अमित चंचल, कामेश कुंज, शिवम् दिलवारिया, आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व जेडएसओ इन्द्रजीत सिंह और स्वच्छता व खाद्य निरीक्षक एमपी सिंह का भी सम्मान किया गया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी की 120 सीटों पर चुुनावी तैयारी कर रही है कांग्रेस

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

मिसाल: दिवंगत शिक्षक के परिवार के लिए जुटाई एक लाख की मदद

Baliram Singh

यूपी टेट परीक्षा के लिए 2000 शुल्क- बेरोजगारों के साथ अन्याय

Baliram Singh

यूपी के इस शहर में स्थापित हो रही है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

Baliram Singh