ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

गोण्डा जंक्शन पर ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ स्थापित

युवा तुर्क, गोण्डा
पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 के प्रवेश द्वार पर 55 इंच की बड़ी डिजिटल अत्याधुनिक स्क्रीन के साथ ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ स्थापित किया गया है। जिस पर स्टेशन परिसर की वायु गुणवत्ता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण आंकड़े निरन्तर प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह यात्रियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

Train
Indian Railway

इसकी प्रमुख विशेषताएंः

1. वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI: सांस की हवा कितनी शुद्ध है, इसकी तुरंत जानकारी।
2. गैसीय प्रदूषक स्तरः कार्बन मोनोऑक्साइड CO, कार्बन डाइऑक्साइड CO₂, नाइट्रोजन
डाइऑक्साइड NO₂ एवं सल्फर डाइऑक्साइड SO₂ की मात्रा।
3. सूक्ष्म कणः PM2.5 और PM10 जैसे धूल कणों का स्तर।
4. मौसम संबंधी आंकड़ेः तापमान एवं आर्द्रता की रियल-टाइम रीडिंग।

मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ का उद्देश्य यात्रियों, रेलकर्मियों और स्टेशन पर आने वाले आम लोगों को वायु की गुणवत्ता के बारे में तत्काल जानकारी देना है। इससे सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर बेहतर निर्णय ले पाएंगे। यह हरित एवं स्वस्थ रेलवे की दिशा में एक अहम पहल है।

गोण्डा जं. स्टेशन पर लगे इस नए सिस्टम को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने हेतु ऐसे नवाचारों को अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related posts

मेहनत और लगन ने दिलाया विवेक पटेल को गोल्ड मेडल

Baliram Singh

अपना दल एस के नेता आकाश पटेल के घर पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

Baliram Singh

आखिर कौन सुनेगा 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की गुहार ?

Baliram Singh