संगठन का प्रांतीय चुनाव भी होगा संपन्न
युवा तुर्क, 14 अगस्त
उत्तर प्रदेश फेडरशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन का 40वां प्रांतीय द्विवार्षिक संयुक्त महाधिवेशन एवं निर्वाचन आगामी 20 और 21 अगस्त को राजधानी के चौधरी चरण सिंह सभागार, सिंचाई विभाग परिसर में आयोजित किया गया है।
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप पांडेय Sandeep Pandey का कहना है कि संगठन के महाधिवेशन के पश्चात संगठन का चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।
इसके तहत एक प्रांतीय अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्ष, 1 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, एक प्रांतीय महामंत्री, एक अतिरिक्त महामंत्री, एक संयुक्त सचिव, 5 संगठन सचिव और एक कोषाध्यक्ष, एक सम्प्रेक्षक, 18 क्षेत्रीय अध्यक्ष और 18 महामंत्री का चुनाव होगा।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: ओपीएस व वेतन विसंगति को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
एसो. के प्रांतीय महामंत्री मंसूर अली Mansoor Ali का कहना है कि नियमानुसार समस्त 75 जनपद की शाखाओं में से प्रत्येक शाखा से केवल तीन अधिकृत प्रतिनिधियों को ही मतदान करने व अधिवेशन में भाग लेने का विधिक अधिकार होगा। इसके अलावा संबद्ध संघों की सहभागिता स्वीकृत कार्यवृति के अनुरुप फेडरेशन से सीधे संबद्ध सभी विभागीय मिनिस्ट्रियल संघों के केवल वैध व नामित सदस्य ही इस प्रक्रिया में भाग लेने हेतु पात्र होंगे। मंसूर अली का कहना है कि 31 जलाई 2026 तक जो विभागीय कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हैं, वे चुनाव में न तो मतदान कर सकते हैं और न ही प्रत्याशी बनने हेतु विधिक रूप से पात्र माने जाएंगे।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी से बाइक टकरायी, युवक की मौत, साथी रेफर


