ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी से मिले डीएम व कप्तान, विकास कार्यों की दी जानकारी

सोनभद्र

सीएम योगी ने दिया आवश्यक निर्देश

संतोष साहनी, सोनभद्र

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनहितकारी कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

साथ ही, जनपद में प्रस्तावित एवं आगामी विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

भेंट के दौरान जनपद के समग्र विकास, विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से जनपद में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर जनपद में डीएमएफ, उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: संपत्ति कर के बकाएदारों के लिए ओटीएस योजना, सभी नगरीय निकायों मं लागू होगी

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

12 लाख शिक्षकों-आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू

Baliram Singh

कानपुर मेट्रो: सेंट्रल से नौबस्ता तक हाई स्पीड ट्रायल पूरा

Baliram Singh

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh