ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बेल्थरा रोड के ग्रामीण क्षेत्र में 9 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बिजली

तीन फीडर रहेंगे बंद, 36 घंटे की विद्युत कटौती स्थगित 

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण एवं तकनीकी कार्यों के चलते मंगलवार, 14 जुलाई को बेल्थरा रोड ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को करीब नौ घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी।

बेल्थरा रोड
राम विलास खरवार, अवर अभियंता (जेई) विद्युत

अवर अभियंता (जेई) विद्युत राम विलास खरवार ने बताया कि निर्धारित शटडाउन के कारण सोनाडीह, छितौना और पम्प कैनाल फीडर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

इन फीडरों से जुड़े सभी गांवों के उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा बिजली कटौती को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

जेई ने स्पष्ट किया कि यह शटडाउन केवल ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत लाइन पर लागू रहेगा। तहसील क्षेत्र से संबंधित टाउन की विद्युत आपूर्ति पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और नगर क्षेत्र में मंगलवार को किसी प्रकार का शटडाउन नहीं किया जाएगा।

विद्युत विभाग ने बताया कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को यथाशीघ्र बहाल कर दिया जाएगा। हालांकि कार्य की प्रगति और मौसम की स्थिति के अनुसार समय में आवश्यकता पड़ने पर परिवर्तन भी संभव है। वहीं, 14 जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली 36 घंटे की विद्युत कटौती को स्थगित कर दिया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत से बलिया में बवाल

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

बसपा के कद्दावर नेता रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल

Baliram Singh

नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बल पर यूपी चुनाव में मजबूती से उतरेगी जदयू

Baliram Singh

दूल्हे को ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, मौत 

Baliram Singh