रायबरेली में 55 लाख पौधारोपण के लक्ष्य के साथ चला महाअभियान
युवा तुर्क, रायबरेली
प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पौधारोपण महाअभियान के दौरान कांग्रेस और सोनिया गांधी पर निशाना साधने से नहीं चूके। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और समापन भारत माता की जय के साथ होता है, जबकि कांग्रेस का कार्यक्रम होता तो “इटली माता की जय” के नारे लगते।

उत्तर प्रदेश में आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत रायबरेली जनपद में 55 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया।
खीरो विकास खंड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाग लिया और लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़कर इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रायबरेली में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के सहयोग से 55 लाख पौधे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में तेज़ी से पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस पर भी तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जिनका कोई सरोकार नहीं है, वही इस अभियान पर सवाल उठाते हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और समापन भारत माता की जय के साथ होता है, जबकि कांग्रेस का कार्यक्रम होता तो “इटली माता की जय” के नारे लगते।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय संस्कृति और संस्कारों की बराबरी भी नहीं कर सकती।
मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, अधिकारियों और आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पूर्व मंत्री डॉ.मसूद का कांग्रेस से हुआ मोहभंग, आसपा में शामिल


