ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्य

हिमाचल में कांग्रेस सरकार की बड़ी घोषणा, 12वीं तक के छात्रों को फ्री बस सेवा

Bus

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत मिलेगी सुविधा

युवा तुर्क, शिमला

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। हिमालच प्रदेश में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना (फेज-4) के तहत 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बसों में निशुल्क यात्रा मिलेगी, जबकि 12वीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों को 5 रुपये का डे-पास मिलेगा।

कांग्रेस सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत खरीदी जाने वाली 1000 निजी बसों में लागू होगी। डे-पास रविवार व राजपत्रित अवकाशों पर लागू नहीं होगा।

इसके लिए छात्रों को वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। महिलाओं को प्रत्येक यात्रा पर 50 फीसदी किराया छूट भी मिलेगी। सरकार पात्र विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए हिमबस कार्ड जारी करेगी।

बसों में आरएफआईडी आधारित इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग प्रणाली स्थापित होगी, जिससे डिजिटल सत्यापन किया जा सकेगा। कांग्रेस सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बगैर फिटनेस प्रमाण पत्र के नहीं चलेंगे स्कूली वाहन

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए नीतीश कुमार के ‘लाल’

Baliram Singh

पंचायत चुनाव: चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की

Baliram Singh

कृषि ड्रोन व कृषि यंत्रों की खरीद पर विशेष छूट, 5 दिन शेष

Baliram Singh