ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारविदेश

तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र को हमेश कमजोर करती है- अशोक बाजपेयी

चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में विचार संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

युवा तुर्क, नई दिल्ली

चंद्रशेखर जन्मशती समारोह के तत्वाधान में 25 जून को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में विचार संवाद कार्यक्रम “अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों का उठान – देश और दुनिया में” आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समालोचक अशोक बाजपेयी ने कहा कि तानाशाही प्रवृत्ति लोकतंत्र को हमेश कमजोर करती है। दुनिया के तानाशाहों ने हमेश लोकतंत्र की दुहाई देकर सत्ता प्राप्त की और फिर तानाशाही का राज कायम किया। भारत में तानाशाही शक्तियां तेजी से उभर रही हैं. आपातकाल की तरह भारत के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

अशोक बाजपेयी
वरिष्ठ समालोचक अशोक बाजपेयी

संवाद कार्यक्रम को पत्रकार नीरजा चौधरी, पूर्व सांसद केसी त्यागी, समाजवादी विचारक  पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह  और पूर्व सांसद संतोष भारतीय ने लोकतंत्र के हिफाज़त के लिए अपने- अपने विचार व्यक्त किए।

नीरजा चौधरी
वरिष्ठ स्तम्भकार नीरजा चौधरी

उक्त कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर जन्मशती समारोह समिति के राष्ट्रीय संयोजक समाजवादी नेता अरुण श्रीवास्तव जी ने किया था। उक्त आशय की जानकारी चंद्रशेखर जन्मशती समारोह समिति  के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने दी.

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आपातकाल, संविधान और लोकतंत्र- चंद्रशेखर का प्रतिरोध तथा वर्तमान चुनौतियां

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

आलू किसानों का दर्द राज्यपाल से बयां करने का दिखा असर,,,

Baliram Singh

दिव्यांग के साथ बेरहमी करने वालों पर सोरांव पुलिस मेहरबान!

Baliram Singh