ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ के देवरांचल के गन्ना किसानों के लिए सड़क से संसद तक उठेगी आवाज

रौनापार

किसान महापंचायत में धर्मेंद्र यादव ने दिया आश्वासन, सपा नेताओं की हुई जुटान

युवा तुर्क, आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के देवरांचल क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रौनापार में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि गन्ना किसानों के हितों की लड़ाई समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

रौनापार
आजमगढ़ के देवरांचल के गन्ना किसानों के लिए सड़क से संसद तक उठेगी आवाज- धर्मेंद्र यादव

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि काले कानून की वजह से किसान भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सगड़ी के देवारांचल में किसानों की मुख्य उपज गन्ना है, लेकिन उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

किसान महापंचायत
आजमगढ़ के रौनापार में किसान महापंचायत

स्थानीय सपा विधायक एवं किसान महापंचायत के संयोजक डॉ.एचएन पटेल ने कहा कि क्षेत्र के किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं, लेकिन परिवहन और मील से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

किसान महापंचायत
आजमगढ़ के रौनापार में किसान महापंचायत

डॉ.एचएन पटेल ने कहा कि सगड़ी के देवरांचल के गन्ना किसानों के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

पिछले साल सहकारी चीनी मील- घोसी के आठ केंद्रों को सहकारी चीनी मील सठियांव कर दिया गया। इस मुद्दे को मैने कई बार विधानसभा में भी उठाया तो चार केंद्रों को पुन: घोसी स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में गन्ना विभाग के कर्मचारियों द्वारा सर्वे हो रहा है। सर्वे की टीम द्वारा गन्ना को रिजेक्टटेड घोषित किया जा रहा है।

सरकार द्वारा गन्ना का जो मुल्य निर्धारित किया, उसमें अगेती गन्ना 370 रू से बढ़ाकर 400 रु प्रति कुन्तल , सामान्य गन्ना 360 रू से 390 रू कुन्तल किया गया, परन्तु पछेती गन्ना ( रिजेक्टेड गन्ना ) के दाम 355 रू में बढ़ोतरी नहीं की गई। जिससे किसान आक्रोशित एवं निराश हैं।

महापंचायत में विधायक अखिलेश यादव, नफीस अहमद, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व मंत्री डॉ.रामदुलार राजभर एवं सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिजली- हटाए गए 25 हजार संविदाकर्मियों की बहाली की मांग

Related posts

आलू किसानों का दर्द राज्यपाल से बयां करने का दिखा असर,,,

Baliram Singh

गन्ना राज्यमंत्री ने चौपाल में ही दूर की जनता की समस्याएं

Baliram Singh

फिलहाल टल गया अमोनिया संकट, आलू किसानों को मिली राहत

Baliram Singh