ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

चप्पे-चप्पे पर नजर, महावीरी जुलूस के लिए पुलिस अलर्ट

दो प्लाटून PAC और दो QRT टीमें तैयार

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर बेल्थरा रोड में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। आज मंगलवार को निकलने वाले जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण से लेकर यातायात और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने तक के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 10 थानों की पुलिस फोर्स के साथ दो प्लाटून पीएसी, दो क्यूआरटी और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। सोमवार को अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनाती की रणनीति तय की।

बेल्थरा रोड
महावीरी जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट

जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, 6 सीओ, 54 एसआई, 300 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 60 महिला आरक्षी, संबंधित थानों के एसओ, दो प्लाटून पीएसी, एक फायर ब्रिगेड, 10 यातायात पुलिसकर्मी और दो क्यूआरटी टीमें भी सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगी।

बेल्थरा रोड
पुलिस अलर्ट, बेल्थरा रोड

एसडीएम शरद चौधरी और उभांव एसएचओ दिनेश पाठक ने सोमवार को जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, भीड़ वाले स्थानों और संवेदनशील प्वाइंटों का जायजा लिया। इन स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और भीड़ के आवागमन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
क्यूआरटी को रखा जाएगा तत्काल रिस्पांस के लिए तैयार
जुलूस के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए दोनों क्यूआरटी टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए तैयार रखा जाएगा। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। यातायात पुलिस जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन और भीड़ के दबाव को नियंत्रित करेगी।
अधिकारियों ने ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों को निर्धारित प्वाइंट पर मुस्तैद रहने और जुलूस के दौरान लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का फोकस भीड़ को नियंत्रित रखने के साथ जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर रहेगा। मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखा गया है।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

ओबीसी वर्ग की जाति-जनगणना को लेकर लखनऊ मे हलचल

Baliram Singh

बात-बात में नाबालिक ने मारी युवक को चाकू, गम्भीर रूप से घायल

Baliram Singh

रेखा पटेल हत्याकांड का खुलासा: दगाबाज प्रेमी, भाई और पिता गिरफ्तार

Baliram Singh