बाबू जगजीवन राम ने रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- अजय राय
युवा तुर्क, लखनऊ
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 04 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबू जगजीवन राम जी की सुपुत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार तथा मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. रतन लाल विशेष रूप से शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुसूचित जाति के वर्तमान एवं पूर्व सांसदों/विधायकों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
अजय राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने जीवन में सामाजिक समता, न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
“समता दिवस” के आयोजन का उद्देश्य उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना तथा समाज में समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना है।
श्री राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने देश के कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति को अंजाम दिया।
अजय राय जी ने बताया कि बाबू जगजीवन राम जी ने के रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के युद्ध में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया।
अजय राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जननायक राहुल गांधी पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस मुहीम को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी टेट 2026- 2000 रुपए शुल्क- बेरोजगारों के साथ अन्याय
पढ़ते रहिए: युवा तुर्क: नई दिल्ली में मनाया जाएगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह


यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक

