ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यदिल्लीबिहारविदेश

मिट्टी की खुशबू से महक उठी दिल्ली

मिट्‌टी

आवर मिट्टी फाउंडेशन एवं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने ‘मिट्टी के धरोहर’ कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और विशेष प्रतिभाओं को एक मंच दिया

तजाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा लाई गई 9 पुस्तकों का हुआ लोकार्पण।

युवा तुर्क, नई दिल्ली

आवर मिट्टी फाउंडेशन एवं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मिट्टी के धरोहर’ कार्यक्रम में क्लासिकल गायिका डॉ. अमृता दत्ता, गजल गायिका कीर्ति सिंह और विशेष बाल कलाकार मानसी पपने ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की खास बात रही तजाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा लाई गई 9 पुस्तकों का लोकार्पण। तजाकिस्तान से आए कलाकारों और लेखकों की रचनाएँ भारतीय मिट्टी से जुड़कर एक नया सांस्कृतिक पुल तैयार करती दिखीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुलभ इंटरनेशनल की एक्जीक्यूटिव कन्वेनर नित्या पाठक ने विशेष बच्ची मानसी पपने की प्रस्तुति देखकर कहा, “संगीत वाकई जादू है। यह विशेष बच्चों में भी अद्भुत प्रतिभा का निखार करता है। मिट्टी फाउंडेशन का यह प्रयास काबिले तारीफ है।”

प्रेस क्लब
तजाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल द्वारा लाई गई 9 पुस्तकों का हुआ लोकार्पण।

मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ के माध्यम से डॉ. अमृता दत्ता ने अपनी मखमली और सुरीली आवाज से श्रोताओं के दिलों पर राज किया। कीर्ति सिंह ने गजलों से माहौल को रोमांचित कर दिया।

मानसी पपने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ से चर्चित बाल कलाकार) ने अपनी मासूमियत भरी गायकी से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध लेखक संतोष पटेल ने कविता पाठ के जरिए दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ा। इसके अलावा क्लासिकल डांसर रोशमी मजूमदार, मधुमिता कर्नाटक समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

ऑवर मिट्‌टी
‘मिट्टी के धरोहर’ कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और विशेष प्रतिभाओं को मिला मंच

आवर मिट्टी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रमोद कुमार सुमन ने कहा, “हम उन लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो अपनी जड़ों से कट गए हैं लेकिन अपनी संस्कृति, भाषा, बोली और खान-पान की कसक अभी भी उनके मन में बाकी है। मिट्टी फाउंडेशन ऐसे लोगों के लिए एक मंच है, जहाँ वे अपनी यादों को ताजा कर सकें।

साथ ही हम विशेष बच्चों को मंच देकर उनकी छुपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहे हैं। मानसी की प्रस्तुति ने साबित कर दिया कि संगीत इन बच्चों के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है।”

उपाध्यक्ष संगीता भगत ने संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी, जबकि प्रेसिडेंट चंदन कुमार ने कहा कि फाउंडेशन का लक्ष्य उन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है जो बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पीछे रह जाती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव रवि वर्मा, लोकेश माहेश्वरी (एंटरप्रेन्योरशिप विभाग), सुप्रिया सत्यम,  राजा तरुण, मनीष सिन्हा, मनीष सिंह, अनामिका अग्रवाल, तन्वी प्रिया, प्रज्ञा राज, उत्कर्ष राज, सूर्यांश और तन्मय प्रियदर्शी का विशेष योगदान रहा।

दर्शनी प्रिया, सीमा मल्होत्रा ने कार्यक्रम का सफल संचालन से सबका मन मोह लिया।

संस्था के महासचिव रवि वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल संगीत और संस्कृति का उत्सव था, बल्कि मिट्टी से जुड़ाव, विशेष बच्चों के सशक्तिकरण और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक सुंदर उदाहरण भी साबित हुआ।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, दी चेतावनी

पढ़ते रहिए: कैसे जाएं बोध गया, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

Baliram Singh

योगी सरकार ने जेपी एनआईसी को बर्बाद कर दिया- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh

राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

Baliram Singh