ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

भृगु नगरी के मनीष गुप्ता बने ऑडिटर, क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल

मनीष गुप्ता

पढ़ाने के साथ-साथ की खुद की तैयारी

युवा तुर्क, बलिया

कहते हैं कि अगर हौसला बुलंद हो तो जिम्मेदारियों के बीच भी सफलता का रास्ता निकल ही आता है। बलिया के भृगु आश्रम निवासी मनीष गुप्ता (जायसवाल) ने इसे सच कर दिखाया है। कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाते-पढ़ाते मनीष ने खुद की तैयारी जारी रखी और अब उत्तर प्रदेश के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में ऑडिटर (लेखा परीक्षक) के पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। 

दूसरी पीढ़ी में फिर लौटी सरकारी नौकरी की खुशी:

मनीष की यह सफलता उनके परिवार के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने अपने दादा स्व. बैजनाथ प्रसाद गुप्ता की सरकारी सेवा की विरासत को आगे बढ़ाया है। दादाजी रेलवे में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके बाद परिवार की दूसरी पीढ़ी में सरकारी नौकरी हासिल करने वाले मनीष पहले सदस्य बने हैं। उनके पिता बलिया में ही व्यापार करते हैं।

पढ़ाने के साथ-साथ की खुद की तैयारी:

मनीष का सफर आसान नहीं था। अपनी उच्च शिक्षा के तहत उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से बीकॉम और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से एमकॉम की डिग्री हासिल की। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अपने ज्ञान को धार देने के लिए वे प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ‘महेंद्रा इंस्टिट्यूट’ में छात्रों को पढ़ाते भी थे। दिनभर पढ़ाने की व्यस्तता के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई से समझौता नहीं किया और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम पाया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बेल्थरारोड के होनहार प्रवीण सिंह बने ऑडिटर, गांव में जश्न

जिला मुख्यालय पर अधिकारियों ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से चयनित प्रदेश के 1594 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में बलिया जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मनीष को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मनीष की इस कामयाबी से भृगु आश्रम सहित पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और वे स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बेल्थरा रोड की बिटिया ज्योति सिंह का ऑडिटर पद पर चयन

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

 

Related posts

वोटर लिस्ट में त्रुटि के लिए बीएलओ सहित जिम्मेदार अधिकारी होंगे जवाबदेह

Baliram Singh

बहुजन समाज के बच्चों को नशेड़ी बनाना चाहती है सरकार- चंद्रशेखर आजाद

Baliram Singh

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्क

Baliram Singh